बरसात का समय हैं और इन दिनों में महिलाओं को कई चीजों में सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं, खासतौर से कपड़ों के चुनाव में। क्योंकि बरसात के दिनों में पहने गए टाइट और भारी कपड़े महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में महिलाएं बरसात के दिनों में ढीले-ढाले आउटफिट्स का चुनाव करना पसंद करती हैं। लेकिन इसके साथ ही उनको यह भी चिंता रहती हैं कि इन ढीले-ढाले आउटफिट्स से कहीं वे उनकी स्टाइल से समझौता तो नहीं कर रही। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप ढीले-ढाले आउटफिट्स में भी अपना स्टाइल मेन्टेन कर सकेंगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
![बरसात के दिनों में सही रहते हैं ढीले-ढाले आउटफिट्स, इस तरह मेन्टेन करें अपना स्टाइल fashion tips,fashion tips in hindi,outfit in rainy days,tips to maintain your style]()
- कुर्ते या लॉन्ग ड्रेस में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो लूज़ फिटिंग वाली ड्रेसेज का चुनाव करें।
- आजकल मोनोक्रॉमेटिक फैशन का दौर है। सेम प्रिंट के ढीले-ढाले क्यूलॉट्स अच्छे लगेंगे।
![बरसात के दिनों में सही रहते हैं ढीले-ढाले आउटफिट्स, इस तरह मेन्टेन करें अपना स्टाइल fashion tips,fashion tips in hindi,outfit in rainy days,tips to maintain your style]()
- फॉर्मल लुक के लिए लूज़ डेनिम लॉन्ग शर्ट पहनें। ओपन हेयर रखें और रेड लिपस्टिक लगाएं। इससे आप बोल्ड और ब्यूटीफुल नज़र आएंगी।
- अगर आपको शॉर्ट ड्रेस पसंद हैं तो कुछ इस तरह की ड्रेस व्हाइट फुटवेयर के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देने के साथ ही पहनने में भी कंफर्टेबल रहेंगी।