Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन टिप्स : सर्दियों में स्टाइलिश दिखना है तो अपनाएं ये अंदाज

सर्दियों को अक्सर लोग इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि वह अपने लुक के साथ ज्यादा कुछ बदलाव नहीं कर पाते।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Nov 2017 1:21:24

फैशन टिप्स : सर्दियों में स्टाइलिश दिखना है तो अपनाएं ये अंदाज

सर्दियों का मौसम वैसे तो बहुत सुहाना होता हैं, इसी समय में घुमने-फिरने के भी मजे हैं। लेकिन सर्दियों को अक्सर लोग इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि वह अपने लुक के साथ ज्यादा कुछ बदलाव नहीं कर पाते। लेकिन घबराइए नहीं, और कुछ ऐसा पहनें जो गर्माहाट के साथ पर्सनैलिटी को भी बढ़ा दें। सर्दियां आ चुकी हैं और इस मौसम में फैशन का तड़का लगाने के लिए अपने वॉर्डरोब में स्टाइलिश जैकेट्स और कई तरह से आप स्टाइल स्टेटमेंट बयां करने के लिए एकदम तैयार हो सकते हैं। ऐसे में खूबसूरत और फैशनेबल दिखने के बहुत सारे उपाय हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में।

* सर्दियों के जरूरी और फैशनेबल कपड़ें :

सर्दियों में आपके फैशन को किसी की नजर न लगे, इसलिए आपकी आलमारी में कुछ चीजों जैसे स्टाइलिश कैप, जैकेट या कोट और खूबसूरत से दस्तानों की मौजूदगी होना अनिवार्य हैं। इन चीजों के साथ आप खुद को बेहद अलग लुक दे सकते हैं। जहां अलग-अलग तरह की जैकेट आपको स्टाइलिश बनती है, तो अलग-अलग तरह के कैप चेहरे की खूबसूरती में बदलाव लाती हैं। और दस्ताने तो आपके पूरे लुक में एक खास अंदाज शामिल कर देते हैं।

* लेयरिंग करेगी कमाल :

भारी-भरकम जैकेट अगर आपको ठंड से दूर रखने के साथ फैशन से भी दूर रखती है तो लेयरिंग को अपना फैशन स्टेटमेंट बनाइए। हल्के और पतले स्वेटर के साथ फैशनेबल टॉप पहनिए। इसके अलावा आप फुल स्लीव टीशर्ट के ऊपर एक और टीशर्ट पहिनए, फिर एक स्वेट-शर्ट पहन लीजिए और इसके ऊपर लंबा स्वेटर पहन कर आप एक अलग लुक पा सकती हैं। इस तरह सर्दी नहीं लगेगी और आप फैशनेबल भी दिखेंगी।
fashion tips,winter season,winter fashion tips,latest fashion tips,latest fashion trends * स्वेटर से बनें स्टाइलिश :

सर्दियों में अपनी अलमारी में तीन-चार रंगों के स्वेटर से भी आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्वटेर के साथ तरह-तरह के स्टोल का इस्तेमाल कर स्टाइलिश बन सकते हैं। और अगर आपको स्वेटर खरीदना हैं तो स्टाइलिश दिखने के लिए उन के बने भारी भरकम स्वेटर ना खरीदकर कश्मीरी स्वेटर को लें यह आपके लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट होगा। इसके अलावा अगर आप कुछ अलग दिखना चाहतें हैं तो पूरी बांह का टी-शर्ट या टॉप पहनें और उसके ऊपर कार्डिगन या स्वेटर भी आपको बिल्कुल अलग लुक देगा।

* रंग-बिरंगे स्कार्फ बनाएंगे खूबसूरत :

स्कार्फ की खासियत यह होती है कि ये ठंड से तो बचाते ही हैं, आपके पूरे विंटर लुक को अलग अंदाज भी देंगे। और जब चाहें आप इन्हें हटा भी सकती हैं। इसके अलावा यह कम कीमत और ढेरों वेरायटी में उपलब्ध हैं। बस करना यह है कि रंगों की मैचिंग समझनी है। जैसे काले कोट के साथ मिक्स्ड पैटर्न वाले बरगंडी, नेवी ब्लू या ग्रे कलर के स्कार्फ सही रहेंगे। पर हां, बहुत सारे रंगों वाला स्कॉर्फ न लें।

* जैकेट बनाये स्टाइलिश :

सर्दियों में अपने स्टाइल को बरकरार रखने की चाहत रखने वाले डिजाइनर जैकेट ट्राई कर सकते हैं। इन दिनों तमाम वैराइटी की जैकेट्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा बना सकते हैं। आप ठंड के साथ स्टाइल का मजा लेना चाहते हैं, तो लेटेस्ट ट्रेंड की एक बढि़या जैकेट खरीद सकते हैं। इसके अलावा लॉग जैकेट भी फैशन में हैं। लंबी जैकेट वेस्टर्न और इंडियन दोनों की खूबसूरती को निखारने में आपकी मदद करती है। इसकी खास बात यह है कि इसको जींस के साथ पहन कर वेस्टर्न लुक मिल जाता है, वहीं आप इसे साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। बस ध्यान रहें कि बहुत भारी फैब्रिक में जैकेट न खरीदें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology