न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुष इस तरह करें अपने कपड़ों का चुनाव, बनाए खुद को स्टाइलिश

अगर आप रंगीन कपडें पहनने को लेकर नर्वस हैं तो हमारे बताए ये टिप्स फॉलो करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 9:44:43

पुरुष इस तरह करें अपने कपड़ों का चुनाव, बनाए खुद को स्टाइलिश

रीयल मेन को पता है पार्टी में कैसे रॉक करना है। वो जानते हैं कि पार्टी के इन कुछ घंटों में कैसे डेली लाइफ के स्ट्रेस को निकाल खुद को एनर्जाइज़ करना है। ऐसे ही जब आप भी पार्टी में एंटर करते ही अपने दिमाग से सब कुछ निकाल देते हैं और एंजॉय करते हैं। लेकिन ऐसे में अपने स्टाइल कम न कर लें। समय आ गया है कि आप अपने वार्डरोब को थोड़ा रंगीन बनाएं। वो दिन लद गए जब सिर्फ औरतें रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करती थी। बदलते समय के साथ आज आदमी भी रंगों की दुनिया में आने लगे हैं और इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं। रंगों की बात सुनकर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान से नियम फॉलो करके आप भी दिख सकते हैं शानदार। अगर आप रंगीन कपडें पहनने को लेकर नर्वस हैं तो हमारे बताए ये टिप्स फॉलो करें।

* एक्सेसरीज़ से करें शुरूआत

अगर आपको रंगो को ट्राय करने में थोड़ी झिझक हो रही है तो हम आपको शुरूआत में कुछ कलरफुल एक्सेसरीज़ से एक्सपेरिमेंट करने की सलाह देंगे। कलरफुल बेल्ट, पॉकेट स्कॉयर या टाई ट्राय करें। ब्राइट ब्लू, ग्रीन और रेड से कुछ कमाल करें। मार्केट में आपको कलरफुल लिनेन या जूट के बेल्ट कई वेरायटी में मिल जाएंगे। पॉकेट स्कॉयर के बेहतरीन कलर्स और प्रिंट आपके लुक में चार चांद लगाएंगे, इसके ऑरेंज या डिप रेड काफी अच्छे लगेंगे।

* ज़र और ट्राउज़र्स

अगर आप डेनिम नहीं पहनना चाहते तो एक फिटिड ट्राउज़र पहनें और इसे पेयर करें वी-नेक टीशर्ट के साथ। अगर आप ट्राउज़र को और भी फ्रेश लुक देना चाहते हैं तो पेस्टल शेड्स वाले ट्राउज़र्स खरीदें। वहीं इस लुक को पूरा करने के लिए एक कॉंट्रैस्टिंग ब्लेज़र पहनें।

fashion tips for men,tips for men to look stylish,fashion tips

* आपकी स्किन को सूट करने वाले शेड्स चुनें

अगर आपकी स्किन फीकी है तो आप डार्क टोन्स कलर्स जैसे ब्लू और ग्रीन चुनें। याद रखें व्हाइट या कोई दूसरा हल्का कलर ना चुनें। अगर आपकी स्किन गेहुंआ या सांवली है तो आप यलो या ग्रीन जैसे कलर्स अवॉइड करें। आप मटमैला, क्रिम और ब्लू के अलग-अलग टोन्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सांवली है तो आप कोई भी कलर ट्राय कर सकते हैं। आप पे लगभग सभी ब्राइट कलर्स अच्छे लगेंगे। लेकिन ब्लैक, ब्राउन या नेवी ब्लू जैसे शेड्स को अवॉइड करें।

* ग्राफिक टी-शर्ट और डेनिम

पार्टी के लिए ये सबसे सिंपल और बेस्ट लुक है। इसे कैरी करने के लिए आपको कोई मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बस एक ग्राफिक टी-शर्ट और उसे पेयर करें डेनिम के साथ। खुदे को एक्सेसराइज़ करें क्वर्की एक्सेसरी जैसे लेदर ब्रेसलेट या स्टेटमेंट घड़ी के साथ।

* फ्लोरल सूट

फ्लोरल्स सिर्फ वुमन के लिए नहीं होते हैं, अगर आप भी यही बात मानते हैं तो आज से ही ये सोच बदल लें। क्योंकि अब मेन भी फ्लोरल्स में रॉक करते हैं, इसीलिए आप भी पार्टी में एक स्टेटमेंट फ्लोरल सूट पहन कर जाएं। इसे स्टाइल करें टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ, ये आपको देगा फन लुक।

* लेयरिंग है सबकुछ

गर्मियों में एक सिंपल व्हाइट गोल गले के टी-शर्ट को एक ब्राइट कलर के लिनेन शर्ट के साथ पहनें या कलर्ड लिनेन ब्लेज़र को ब्लैक शर्ट के ऊपर पहनें। सर्दियों में, एक ब्राइट स्वेटर को ब्राउन लेदर जैकेट के अंदर पहने। इसके साथ आप एक ब्लू डेनिम पहनें। हम समझते है कि कलर ट्राय करना थोड़ा घबराहट की बात हो सकती है, इसीलिए इसे थोड़ा ध्यान से पहनें। कलर्ड चिनोज़ को एक अच्छी फिटिंग के पेस्टेल नेहरू जैकेट और व्हाइट शर्ट के साथ पहनें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता