Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस जाना हो या कॉलेज प्लाजो पहनने के ये तरीके बनायेंगे आपको स्टाइलिश #Fashion Tips

गर्मियों में हर लुक के लिए कम्फर्टेबल के साथ स्टाइलिश दिखना भी बहुत जरूरी होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 9:22:16

ऑफिस जाना हो या कॉलेज प्लाजो पहनने के ये तरीके बनायेंगे आपको स्टाइलिश #Fashion Tips

गर्मियों के दिन चल रहे हैं और ऐसे समय में सबसे जरूरी हो जाता है खुद को धूप के लिए तैयार करना। इस धूप के समय में मेकअप से लेकर फैशन से जुडी हर चीज पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती हैं, जिसमें खासकर कपड़ों का चयन करना बहुत मुश्किल होता हैं। क्योंकि गर्मियों में हर लुक के लिए कम्फर्टेबल के साथ स्टाइलिश दिखना भी बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं प्लाजो से जुड़े कुछ ऐसे ऑप्शन जो आपको हर लुक में बेहतर दिखाए।

* प्रोफेशनल लुक के लिए

आप इस बात को जानकर हैरान हो रहे होंगे कि प्लाजो प्रोफेशनल ड्रेस में भला कैसे आएगी, लेकिन आप प्लाजो को ऑफिस में भी कैरी कर सकती है। काले, ग्रे, ब्लू, खाकी या फिर भूरे रंग का चयन कर इन्हें ऑफिस में भी पहन सकती हैं। आप ऑफिस में लाइनिंग शर्ट और शिफॉन के कपड़े का ब्लाउज डाल सकती हैं। इसके बाद आप इसमें कुछ ऑफिशल ज्वैलरी जोड़कर इसे प्रोफेशनल लुक दे सकती हैं।

* कॉलेज लुक के लिए

कॉलेज जाने के लिए हर लड़की चाहती हैं कि वह कुछ ऐसा पहनकर जाए जिससे वह सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन जाएं और सब उसी की बाते करें। अगर आप भी कुछ ऐसा चाहती हैं तो आप इन स्टाइलिश प्लाजो को ट्राई कर सकती हैं। इन प्लाजो की खास बात यह है कि यह आसानी से पहने जा सकते हैं और कभी भी इन्हें पहन कर अपने लुक को स्टालिश बना सकती हैं। कॉलेज में एक क्लास से दूसरी क्लास में दौड़ने के लिए प्लाजो काफी अच्छा ऑप्शन है। आप इन्हें एक कैजुवल टॉप और टी शर्ट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
palazzo for summer fashion,summer fashion tips,latest fashion trends,palazzo fashion * बाहर घुमने के लिए

हम आपको बता दें कि प्लाजो को बनाया ही इसलिए गया है ताकि लड़कियां आराम से यहां वहां घुम सकें। हर लड़की घुमने की शैकीन होती हैं, ऐसे में आप भी अपने दोस्तों के साथ मूवी या फिर कही घुमने फिरने का प्लान बना सकती है। आप कलर या फिर फेब्रिक दोनों में से किसी एक चीज का चुनाव कर सकती हैं। आप प्लाजो के ऊपर सूती टॉप या फिर आप प्रिंटेड प्लाजो के साथ गहरे रंग के टॉप भी डाल सकती हैं। आप इसके साथ स्कार्फ या फिर एक दुपट्टा भी डाल सकती हैं।

* डेट लुक के लिए

अगर कोई यह सोचता है कि प्लाजो को आप डेट पर नहीं पहन सकती तो आप बिल्कुल गलत हैं। प्लाजो को आप बिना किसी झिझक के डेट पर पहन सकती हैं। यह आपको स्टालिश लुक देती हैं और यह आपके डेट को भी इंप्रेस कर देती है। आप डेट में जाते समय प्लाजो के साथ लेस टॉप या फिर पेपूल्म टॉप के साथ डाल सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने गले में कुछ ज्वैलरी डाल सकती हैं जो कि आपको स्मार्ट लुक देगा।

* शॉपिंग लुक के लिए

अगर आपको कुछ ही समय में शॉपिंग के लिए तैयार होना हैं आप तब भी प्लाजो को ट्राई कर सकती हैं। प्लाजो पहन कर आप पूरे दिन शॉपिंग कर सकती हैं क्योंकि यह काफी हल्का होता है और यह आपको घंटों स्मार्ट लुक देता है। आप प्लाजो के साथ टी शर्ट और सूती कुर्ती डाल सकती हैं। अगर आप किसी गली में शॉपिंग कर रही हैं तो आप इसके ऊपर स्टॉल या फिर दुपट्टा भी डाल सकती हैं।

* पार्टी के लिए

प्लाजो एक ऐसी ड्रेस है जिसे आप अपने दोस्त की शादी के फंगशन में काफी आसानी से पहन सकती हैं। प्लाजो के साथ आप एक मैचिंग कुर्ती और दुपट्टा डाल सकती हैं जो कि आपके लुक को काफी आकर्षित बनाती है। लेकिन इसी के साथ ज्वैलरी को काफी अच्छे तरीके से बैलेंस करते हुए पहनें। इसी के साथ ध्यान कुर्ती पर भी रखें कि आपकी कुर्ती या तो काफी कम काम हुआ हो या फिर काफी ज्यादा काम हुआ हो। इससे आपका लुक एक तरह बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology