बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फैशन और स्टाइल को लेकर हमेंशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर ये अभिनेत्री अपने फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। दीपिका ने वोग इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। दीपिका वोग इंडिया मैगजीन में फरवरी 2018 के इश्यू के कवर पेज पर दिखेंगी। इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हर तरफ छाई हुई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका के रोल 'रानी पद्मावती' की खूब प्रशंसा हो रही है और वही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अपने प्रथम 7 दिन के सफर में भारत में नेट 155.50 (201.50) करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है, वहीं इस फिल्म ने विदेशी धरती पर भी 106.50 करोड़ का कारोबार करके स्वयं का परचम लहरा दिया है। यदि दोनों जगह के आँकड़ों को जोड़ लिया जाए तो यह फिल्म अब तक 308 करोड़ (ग्रॉस) का कारोबार करने में सफल हो गई है।
![VOGUE INDIA मैगजीन के लिए दीपिका पादुकोण ने कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरे वायरल #PHOTOS deepika padukone,vogue india,fashion magazine,viral photo]()
भारत के अलावा विदेशों में भी पद्मावत धूम मचा रही है। पिछले एक सप्ताह में फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 106 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी अमेरिका में बुधवार शाम तक इस फिल्म ने 6 मिलियन डॉलर अर्थात् 39.16 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ ‘पद्मावत’ ने ‘टाइगर जिंदा है’ को पछाड़ दिया है, जिसने उत्तरी अमेरिका में 37.67 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।
![VOGUE INDIA मैगजीन के लिए दीपिका पादुकोण ने कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरे वायरल #PHOTOS deepika padukone,vogue india,fashion magazine,viral photo]()
इसके अतिरिक्त आईमैक्स 3डी में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म ‘पद्मावत’ ने भारत के 12 आईमैक्स सिनेमाघरों में शुरूआती वीकेंड में 29 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ‘पद्मावत’ देशभर में आईमैक्स फॉर्मेट में प्रदर्शित होने वाली सबसे बड़ी फिल्म बनी है।