साड़ी और बेल्ट का यह अनोखा कॉम्बिनेशन बनाएगा आपको सबसे अलग
आज हम आपको यहां लेडिज बेल्ट के लुक के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिसको
आप साड़ी के साथ पहन कर खुद को एक अलग लुक दे सकती हैं। यदि आप साड़ी के ऊपर
मैचिंग या सिंपल बेल्ट पहनती हैं तो आपकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Mon, 30 Sep 2019 5:08:57
साड़ी के साथ बेल्ट का कॉम्बिनेशन आजकल खूब ट्रेंड में है।यह लुक आपको भीड़ से बिलकुल अलग दिखाता है। वर्तमान समय में हर महिला और लड़की को स्टाइलिश (Stylish) तथा फैशनेबल दिखना पसंद होता है। आज के समय में लगभग हर रोज बाजार में फैशन से सम्बंधित कोई न कोई नई चीज आती ही रहती है। आज हम आपको यहां लेडिज बेल्ट के लुक के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिसको आप साड़ी के साथ पहन कर खुद को एक अलग लुक दे सकती हैं। यदि आप साड़ी के ऊपर मैचिंग या सिंपल बेल्ट पहनती हैं तो आपकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। जैसा की आप जानती ही हैं कि साड़ी एक ट्रेडिशनल आउटफिट (Traditional Outfit) है लेकिन अगर आप साड़ी के ऊपर बेल्ट पहन ले तो आप खुद को एक नया लुक दे सकती है।