Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉडी शेप के अनुसार करें अपनी स्टाइल का चुनाव, मिलेगा फिगर पर काॅम्प्लिमेंट

इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले अपने बाॅडी शेप या फिगर को जान लें। एक बार आप अपनी बॉडी शेप को समझ गईं तो उस दिन के बाद से आप पर कपड़ा खिलेगा।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 4:18:56

बॉडी शेप के अनुसार करें अपनी स्टाइल का चुनाव, मिलेगा फिगर पर काॅम्प्लिमेंट

कोई भी ड्रेस लेने से पहले हमको अपनी बॉडी शेप की जानकारी होना ज़रूरी होता है ताकि हम उसके अनुसार अपने लिए ड्रेस चुन सकें। अच्छा दिखने के लिए परफेक्ट फिगर होना ज़रूरी नहीं है बल्कि अपने बॉडी शेप को समझकर उसी के अनुसार कपड़े पहनना ज्यादा जरूरी है। इससे आपको पता चलेगा कि आपको बॉडी के कौन से फीचर्स हाईलाइट करने चाहिए और किस तरह के रंग, प्रिंट्स, कट आदि आप पर जाचेंगें। हर किसी का बाॅडी शेप और साइज, एक-दूसरे से अलग होता है। हम जो अपने बॉडी शेप के मुताबिक पहनते हैं, वो हमारे फिगर को काॅम्प्लिमेंट करता है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले अपने बाॅडी शेप या फिगर को जान लें। एक बार आप अपनी बॉडी शेप को समझ गईं तो उस दिन के बाद से आप पर कपड़ा खिलेगा।
fashion style,fashion tips,clothing according to body shape,fashion style according to body shape ट्राइऐंगल शेप

अगर आपके हिप्स का एरिया बस्ट और नेकलाइन के मुकाबले बड़ा है तो आपकी बॉडी ट्राइऐंगल टाइप की है। ऐसी बॉडी टाइप के लिए टॉप्स और जैकेट ऐसे पहनें जो आपके हिप्स के थोड़ा नीचे तक हों। इसके अलावा बॉडी के ऊपरी हिस्से के लिए हल्के रंग के थोड़े टाइट कपड़े पहनें, जबकि बॉडी के लोअर हाफ में डार्क कलर के ट्राउजर, पैंट या स्कर्ट पहनें।

एपल शेप बॉडी

अगर आपके शरीर का ऊपरी भाग यानी छाती वाला हिस्सा बड़ा है और निचला भाग इसके मुकाबले पतला है, तो समझ जाएं कि आपकी बॉडी 'एपल' शेप में हैं। आप ऐसे कपड़े पहनें जो आपकी वेस्टलाइन यानी कि कमर वाले हिस्से से चिपके नहीं। वेस्टलाइन से चिपके हुए टॉप पहनेंगी तो आपका ऊपरी भाग बहुत हैवी नजर आएगा, जो अच्छा नहीं लगेगा।
fashion style,fashion tips,clothing according to body shape,fashion style according to body shape पियर शेप बॉडी

पियर शेप बॉडी वाली लड़कियों के लिए स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी है कि वह अपने शोल्डर्स को हाइलाइट करें। इससे उनकी बॉडी शेप को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप स्कार्फ, पशमिना शॉल्स और कलरफुल नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अलग-अलग पैटर्न और एसेसरीज वाली टॉप पहनें। टाइट पैंट, कैपरी पैंट, शॉर्ट स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट पहनने से बचें। फ्लेयर्ड पैंट और ए लाइन स्कर्ट आप पर अच्छी लगेंगी।

रेक्टेंगल बॉडी शेप

इस बॉडी शेप वाले लोग कंधों से लेकर हिप तक पूरी तरह बैलेंस होते हैं। इस बॉडी शेप में आपके कंधे और हिप का मेज़रमेंट तकरीबन बराबर होती है। स्लीवलेस और स्ट्रेपलेस वाली ड्रेस ऐसी फिगर पर खूब जंचती हैं। इसके अलावा आप ब्लेज़र्स, लॉन्ग जैकेट्स को भी अपने पहनावे का हिस्सा बना सकती हैं। इस बॉडी शेप वाले लोगों को रफल और फ्रिल वाली ड्रेस अवॉइड करनी चाहिए।


आवर ग्लास शेप

यदि आपके बस्ट और हिप्स दोनों ही बराबर हैं, तो आपका बाॅडी शेप आवर ग्लास है। आवर ग्लास शेप एक परफेक्ट बॉडी शेप है, ऐसी लड़कियां जो भी ड्रेस पहनती उनपर सब अच्छा लगता है। बस ध्यान रखें कि कंफर्टेबल ड्रेसेज़ ही चुनें। क्योंकि टाइट और सही साइज़ ना होने पर, आपका लुक बिगड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology