न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे के आकार के अनुसार चुना गया चश्मे का फ्रेम बनाता है आपको स्टाइलिश #Fashion Tips

हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जो आपके चेहरे की शेप के अनुसार बताएँगे आपको फ्रेम।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 6:55:04

चेहरे के आकार के अनुसार चुना गया चश्मे का फ्रेम बनाता है आपको स्टाइलिश #Fashion Tips

आज के समय में हर इंसान की पूरी कोशिश होती है कि वह फैशनेबल और स्टाइलिश दिख सकें। और इसके लिए वह हर उस चीज का चुनाव करता हैं जो उसे स्टाइलिश दिखाएँ। यहाँ तक की चश्मे की फ्रेम भी आजकल फैशन के हिसाब से चुनी जाती हैं।और सही भी हैं क्योंकि अगर चश्मे का चुनाव अपने चेहरे के हिसाब से ना किया जाए तो बहुत भद्दा लगता हैं। लेकिन दिक्कत आती है तब कि कौनसी फ्रेम चुनी जाए तो हमारे चेहरे को सूट करें। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जो आपके चेहरे की शेप के अनुसार बताएँगे आपको फ्रेम। क्योंकि चेहरे की शेप के अनुसार चुनी गई चश्में की फ्रेम आपको स्टाइलिश बनाती है।

* राउंड शेप (गोल फेस)

इस तरह के फेस शेप में चेहरे की लम्बाई और चौड़ाई बराबर होती है। इस शेप के माथे पर ठुड्डी के किनारे गोल और सॉफ्ट एंगल्स होते है। रेक्टेंगुलर फ्रेम्स आपके फेस को काफी सूट करेंगे। ये फेस के सॉफ्ट फीचर्स को शार्प करके लुक को संतुलित करने का काम करते है जिससे चेहरा लम्बा और स्लिम दिखता है। रेक्टेंगुलर फ्रेम्स में ऐसे डिज़ाइन चुनें तो पतले हो और चीकबोन्स के ऊपर हो। आपके फ्रेम में brow bars भी हो के चेहरे को परफेक्ट लुक देने में मदद करते है। आप कलर्ड फ्रेम्स भी चुन सकते है।

* स्क्वायर शेप (चौकौर)

इस फेस शेप में फोरहेड, और जबड़ा स्ट्रांग होने के साथ साथ चौड़े होते है और दोनों की चौड़ाई लगभग एक समान होती है। इस शेप में बहुत शार्प लाइन्स होती है जिन्हे बैलेंस करने के लिए ओवल या राउंड शेप फ्रेम्स बेस्ट ऑप्शन है। अपने लिए ऐसे राउंड फ्रेम्स चुनें जिसकी चौड़ाई कम हो। ये चेरे के फीचर्स को सॉफ्ट करने में मदद करते है जिससे चेहरा लम्बा लगता है। ऐसे फ्रेम चुनें जिनकी साइड की डंडी फ्रेम के टॉप पर ही हो। इस तरह की फेस वालों को lowset temples वाले फ्रेम्स जिनमे नीचे की तरफ डिज़ाइन या प्रिंट हो उनसे बचना चाहिए।

eye frames,face shape,fashion tips,fashion

* हार्ट शेप

इस शेप का माथा और चीकबोन्स चौड़े होते है और ठुड्डी तक आते आते चेहरा पतला हो जाता है। रेक्टेंगुलर, ओवल या राउंड आप किसी भी फ्रेम को चुन सकते है लेकिन एक बात ध्यान रखें की फ्रेम ऊपर की बजाए नीचे से चौड़ा होना चाहिए। ये आपके चेहरे के निचले हिस्से में चौड़ाई ऐड करके उसे बैलेंस करते है। साथ ही बहुत लाइट कलर के फ्रेम्स चुनें। ऊपर से अधिक चौड़े और कलर या डिज़ाइन वाले फ्रेम्स आपकी लुक को खराब कर सकते है।

* ओवल शेप

इस फेस शेप का माथा और jawline एक ही चौड़ाई के होते है। इस तरह के फेस की लम्बाई उसकी चौड़ाई से अधिक होती है। ये शेप काफी वर्सटाइल होता है और काफी संतुलित भी होता है। संतुलित होने के कारण लगभग हर तरह के फ्रेम इस फेस को सूती करते है। लेकिन फ्रेम खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की ये आपके फेस के ओवल शेप के बैलेंस को खराब न करें। ऐसे फ्रेम चुनें को फेस की चौड़ाई के बराबर या उससे अधिक चौड़े हो। oversized फ्रेम आप पर काफी सूट करेंगे। आप अलग अलग कलर टेक्सचर को ट्राई कर सकते है। लेकिन फ्रेम का कलर अपने complexion और हेयर कलर को देखकर ही डिसाइड करें। बहुत गहरे और पतले फ्रेमों से बचकर रहे ये आपके लुक को खराब कर सकते है।

* डायमंड शेप

इस फेस शेप का माथा और jawline पतली होती है जबकि इनके चीकबोन्स चौड़े और हाई होते है। ये फेस शेप बहुत रेयर देखने मिलता है। क्यूंकि आपका फेस ऊपर से काफी पतला होता है इसीलिए आपको ऐसे फ्रेम का चुनाव करना चाहिए जो आपकी आँखों की ओर ध्यान आकर्षित करें। और ऊपर के हिस्से में चौड़ाई ऐड करे। आप टॉप हैवी फ्रेम चुन सकते है। साथ ही सेमि-rimless, rimless, ओवल, राउंड फ्रेम भी ट्राई कर सकते है। आपके लिए कैट आई फ्रेम बेस्ट ऑप्शन है। बहुत पतले फ्रेम से दूर रहें ये लुक को खराब कर सकते है।

* लॉन्ग शेप

इस तरह के फेस शेप की चौड़ाई काफी कम होती है और लम्बाई अधिक। इस शेप में माथे और jawline की चौड़ाई लगभग बराबर ही होती है। जबकि ठुड्डी पॉइंटेड होती है। इनकी cheeklines की साइड्स स्ट्रैट होती है। अगर आपका चेहरा इस शेप का है तो आप ओवर साइज फ्रेम चुन सकते है। विशेषकर वे, जो आपके फेस से अधिक चौड़े है। बहुत अधिक छोटे और नैरो फ्रेम्स से बचकर रहे ये फेस की लम्बाई को अधिक बनाने का काम करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता