एक्ट्रेस हिमांशी खुराना बिग बॉस के बाद से काफी सुर्ख़ियों में हैं। म्युजिक वीडियो कल्ला ने उन्हें और भी प्रसिद्धि दी हैं। इसी के साथ ही वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होनें ऑफ शोल्डर ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की जो बहुत वायरल हो रही हैं। हिमांशी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इस फोटो में काफी इंटेंस लुक देती नजर आ रही हैं और हिमांशी के फैन्स को भी उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई है।














