साडी एक ऐसा ऑउटफिट हैं जिसे हर लड़की और महिला पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि यह हमारे देश का पारम्परिक परिधान हैं और इसी के साथ ही यह आपको सेक्सी लुक भी देता हैं। लेकिन यह तभी संभव हैं जब आप साडी का चुनाव अपने फिगर के हिसाब से करें। जी हाँ, आज के समय में बाजार में कई तरह की साडी आने लगी हैं और उन्हें फिगर के हिसाब से चुना जाए तो आप सेक्सी और ब्यूटीफुल लुक पा सकेंगी। तो आइये जानते हैं कौनसी साडी रहेगी आप के लिए बेस्ट।
*
पतली महिलाएंदुबले-पतले शरीर वाली महिलाओं को अधिकतर कॉटन की साड़ी पहननी चाहिए। इसके अलावा टीश्यू, ऑर्गेंजा और टसर सिल्क की साड़ियां भी पतली महिलाओं पर काफी अच्छी लगती है। इन साड़ियों में पतली महिलाऐं काफी खूबसरत लगती हैं।
![अपने फिगर के हिसाब से करें साडी का चुनाव, पाएंगी सेक्सी और स्टाइलिश लुक fashion tips,fashion trend,saree look,saree according to figure]()
*
आकर्षक फिगर वाली महिलाएंअगर आपका फिगर काफी अच्छा है और हाइट सोनाक्षी सिन्हा जैसी है तो आपको चिकन या जॉर्जेट के कपड़े की साड़ियां पहननी चाहिए। ऐसी साड़ियां आप पर खूब फबेंगी। इसके अलावा मैसूर सिल्क और शिफॉन की साड़ी में भी आप बेहद आकर्षक दिखेंगी। इस तरह के फैब्रिक में आपके फिगर के कर्व अच्छे हाईलाइट होंगे और आप बेहद आकर्षक और पतली दिखेंगी।
![अपने फिगर के हिसाब से करें साडी का चुनाव, पाएंगी सेक्सी और स्टाइलिश लुक fashion tips,fashion trend,saree look,saree according to figure]()
*
कम हाईट वाली महिलाएंछोटे कद की महिलाओं को बड़े बॉर्डर की साड़ियां नहीं पहननी चाहिए। इससे उनकी हाईट और ज्यादा कम लगती है। साथ ही वह और ज्यादा छोटी नजर आती हैं। इसके बजाय आपको ज्यादातर सीधी धारी वाली या प्लेन साड़ियां पहननी चाहिए।
![अपने फिगर के हिसाब से करें साडी का चुनाव, पाएंगी सेक्सी और स्टाइलिश लुक fashion tips,fashion trend,saree look,saree according to figure]()
*
लम्बी महिलाएंअगर आप लम्बी हैं तो आप काफी किस्मत वाली हैं। लम्बे कद की महिलाएं किसी भी तरह की साड़ी पहन सकती हैं। वह हर तरह की साड़ी में काफी शिष्ट और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं।
![अपने फिगर के हिसाब से करें साडी का चुनाव, पाएंगी सेक्सी और स्टाइलिश लुक fashion tips,fashion trend,saree look,saree according to figure]()
*
गोरी महिलाएंगोरी महिलाएं अगर ग्रेसफुली साड़ी पहनें तो उनपर हर तरह की साड़ी अच्छी लगती है। आप चाहे तो लाईट, डार्क या कॉन्ट्रास्ट में किसी भी रंग को चुन सकती हैं। आपके स्किन टोन के साथ सभी रंग अच्छे लगेंगे।
![अपने फिगर के हिसाब से करें साडी का चुनाव, पाएंगी सेक्सी और स्टाइलिश लुक fashion tips,fashion trend,saree look,saree according to figure]()
*
सांवली महिलाएंसांवली महिलाओं पर डार्क कलर अच्छे लगते हैं। इसलिए आप गहरे रंग जैसे मरून, डार्क ग्रीन, ब्राउन आदि रंगों की साड़ियों का चुनाव करें।