Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाऐं किसी भी सीजन में पहन सकती है ये 5 तरह के ब्लेजर्स, करें अपने वार्डरोब में इन्हें शामिल

फैशन के इस ज़माने में ये ब्लेजर्स कई तरह के आने लगे हैं जिन्हें आप कई जगहों पर और किसी भी सीजन में पहन सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Aug 2019 5:55:02

महिलाऐं किसी भी सीजन में पहन सकती है ये 5 तरह के ब्लेजर्स, करें अपने वार्डरोब में इन्हें शामिल

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग सीजन के अनुसार कपडे खरीदते हैं जो कि सही भी हैं। लेकिन ब्लेजर एक ऐसी चीज है जिसे महिलाएं किसी भी सीजन में पहन सकती हैं। आप सोच रही होंगी कि ब्लेजर तो सिर्फ सर्दियों में पहना जाता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि आजकल ब्लेजर मोटे-मोटे ओवरकोट नहीं बल्कि एक वर्सेटाइल आउटफिट के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। फैशन के इस ज़माने में ये ब्लेजर्स कई तरह के आने लगे हैं जिन्हें आप कई जगहों पर और किसी भी सीजन में पहन सकती है। तो आइये जानते हैं उन ब्लेजर्स के बारे में जो आपके वार्डरोब में जरूर होने चाहिए।
नेट ऐंड लेस ब्लेजर
अगर आपने स्लीवलेस ड्रेस या ट्यूब टॉप पहना है और आप बाहर निकलने में कंफर्टेबल फील नहीं कर रही हैं तो नेट और लेस से बना यह ब्लेजर आपके बड़े काम आ सकता है। इसे ड्रेस के ऊपर से पहन लें और आपकी टेंशन हो गई खत्म। साथ ही लेस से बने होने की वजह से इसका लुक भी बेहद अच्छा दिखता है।
fashion tips,fashion tips in hindi,womens fashion,all season blazers,stylish blazers डेनिम ब्लेजर
डेनिम एक ऐसा मटीरियल है जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ टीमअप कर पहन लें वह आप पर जंचेगा ही। डेनिम जैकेट के बाद अब बारी है डेनिम ब्लेजर की। ड्रेसेज से लेकर स्कर्ट्स, जींस और यहां तक की लेगिंग्स के साथ भी आप डेनिम ब्लेजर को टीमअप कर पहन सकती हैं। अगर पहली बार खरीदने जा रही हों तो क्लासिक प्लेन डेनिम ब्लेजर ही खरीदें ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें।

केप ब्लेजर
यह एक तरह का फॉर्मल ब्लेजर है जिसे आप फॉर्मल पैंट्स और बटन डाउन शर्ट के अलावा ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। इस ब्लेजर की खासियत यह है कि इसे पहनने पर ऐसा लगता है कि आपने ब्लेजर को पहना नहीं है बल्कि इसे यूं ही कंधे पर लपेट लिया है। fashion tips,fashion tips in hindi,womens fashion,all season blazers,stylish blazers लेदर ब्लेजर
अगर आपके पास लेदर जैकेट है तो आपके पास एक लेदर ब्लेजर भी जरूर होना चाहिए। यह क्लासिक होने के साथ-साथ आपके आउटफिट और ओवरऑल लुक को अलग ही मुकाम पर ले जाता है। आप चाहें तो इन्हें जींस और बूट्स के साथ भी पहन सकती हैं या फिर क्यूट शॉर्ट ड्रेस और ऐंकल बूट्स के साथ टीमअप करके भी पहन सकती हैं।

प्रिंटेड ब्लेजर
जब बात गर्मी के मौसम की आती है तो उसमें कलरफुल, प्रिंटेड और फ्लोरल ब्लेजर्स की डिमांड बढ़ जाती है। वाइब्रेंट और रंग-बिरंगे होने की वजह से इस तरह के ब्लेजर्स आपके आउटफिट और पर्सनैलिटी में एक नया रंग ऐड कर देते हैं। आप चाहें तो इन्हें कैजुअल आउटिंग पर तो पहन ही सकती हैं। कभी-कभार ऑफिस में फॉर्मल वेअर के तौर पर भी यूज कर सकतीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology