न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जायरा छेड़छाड़ : आरोपी विकास सचदेवा 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में

दंगल अभिनेत्री जायरा वसीम से विमान में छेड़ाछाड़ करने के मामले में सोमवार को यहां एक निजी अलादत ने अभियुक्त विकास सचदेवा को 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Dec 2017 11:17:31

जायरा छेड़छाड़ : आरोपी विकास सचदेवा 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में

दंगल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम से विमान में छेड़ाछाड़ करने के मामले में सोमवार को यहां एक निजी अलादत ने अभियुक्त विकास सचदेवा को 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। हथकड़ी से बंधे सचदेवा को सोमवार दोपहर पूर्वी गोरेगांव के दिंडोशी सत्र न्यायालय में ले जाया गया और उन पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पीसीएसओ) और अन्य अरोपों के तहत आरोप लगाया गया।

नाबालिग अभिनेत्री के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद रविवार की देर रात को 39 वर्षीय सचदेवा को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद देशभर के राजनीतिज्ञों, महिला संगठनों और कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं।

इस बीच सचदेवा की पत्नी दिव्या ने सोमवार को एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने अपने पति को निर्दोष बताया और कहा कि उनका अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने मीडिया से कहा कि परिवार में एक मौत हुई थी जिसके लिए वह गए थे और 24 घंटों से सोए नहीं थे।

दिव्या ने दावा किया कि यहां तक कि सचदेवा ने विस्तारा एयरलाइंस के कर्मचारियों को बताया था कि वे उसे परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं और उन्होंने अपने पैर एवं हाथों को आराम की मुद्रा में रखा था लेकिन जायरा को परेशान करने के इरादे से नहीं।

जायरा ने खुद से बनाए एक वीडियो में अपने साथ हुए छेड़छाड़ के बारे में बताया जोकि वायरल हो गया और रविवार को पूरे भारत ने घटना की निंदा की।

जायरा ने कहा, "मैं अभी विमान से उतरी हूं, विडम्बना यह है कि मैं चिल्लाई..यह सही नहीं है ..आपके साथ इस तरह का बर्ताव होता है। यह डरावना है।"

उन्होंने कहा, "वह इस तरह से लड़कियों को सुरक्षित रखेंगे? अगर हम अपनी मदद खुद न करें तो कोई भी हमारी सहायता नहीं करेगा। यह सबसे बुरी चीज है।"

इस घटना के बाद विस्तारा एयरलाइंस ने जांच के आदेश दिए और माफी मांगी जबकि मुंबई में सहार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया गया।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग, शिवसेना, भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने घटना की निंदा की और आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर