न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ अधेड़ शख्स ने फ्लाइट में की गंदी हरकत

फिल्म 'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम ने दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान एक अधेड़ सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Dec 2017 11:37:29

'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ अधेड़ शख्स ने फ्लाइट में की गंदी हरकत

फिल्म 'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम ने दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान एक अधेड़ सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जायरा (17) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने भयावह अनुभव को साझा किया। जायरा ने शख्स के पैर के स्नैपशॉट के साथ पोस्ट किया, "किसी तरह इससे बच निकली।" शख्स का पैर जायरा की सीट के आर्मरेस्ट पर है।

फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री ने कहा, "रोशनी कम थी इसलिए स्थिति और बिगड़ गई। यह 5-10 मिनट तक और जारी रहा। उसने मेरे कंधे पर अपने पैर रगड़ने जारी रखे और अपने पैर मेरी पीठ और गर्दन पर फिराता रहा।"

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली से मुंबई की उड़ान पर थी और मेरे ठीक पीछे एक अधेड़ उम्र का शख्स था, जिसने दो घंटे की मेरी यात्रा को दुखद बना दिया। मैंने इसे अच्छे से समझने के लिए फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की क्योंकि केबिन में रोशनी कम थी। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी।"

जायरा ने कहा कि पहले तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, जब तक कि उन्हें यह नहीं लगा कि कोई अपने पैरों को उनकी पीठ पर जान बूझकर फिरा रहा है।

उन्होंने विस्तारा एयरलाइंस के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, विस्तारा एयरलाइंस के बेहतरीन क्रू सदस्यों के लिए तालियां।

अभिनेत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या इसी तरह वे लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं? उन्होंने कहा कि जब तक हम खुद अपनी मदद करने का फैसला नहीं करते तब तक कोई भी हमारी मदद नहीं करता।

विस्तारा एयरलाइंस ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

एयरलाइंस के आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक पोस्ट में कहा गया, "हमने पिछली रात जायरा वसीम के एक अन्य यात्री के साथ हुए अनुभव की रिपोर्ट देखी है। हम विस्तार से मामले की जांच कर रहे हैं और हर जरूरी तरीके से जायरा की मदद करेंगे। इस तरह के व्यवहार को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

zaira wasim,dangal,molested,delhi mumbai flight,news

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल