न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेस-3: सलमान खान की शर्तें, न्याय कर पाएंगे रेमो?

आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही सलमान खान की रेस-3 की शूटिंग इन दिनों मुम्बई के मेहबूब स्टूडियो में तेजी से चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Nov 2017 11:57:55

रेस-3: सलमान खान की शर्तें, न्याय कर पाएंगे रेमो?

आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही सलमान खान की रेस-3 की शूटिंग इन दिनों मुम्बई के मेहबूब स्टूडियो में तेजी से चल रही है। सलमान खान के हिस्से के दृश्यों का फिल्मांकन शुरू हो चुका है लेकिन जो समाचार इस फिल्म के लेकर बाहर आ रहे हैं उनके अनुसार सलमान खान ने तौरानी और रेमो डिसूजा पर अपनी कुछ शर्तें लाद दी हैं, जिनके चलते प्रश्न उठता है कि क्या रेमो डिसूजा सलमान खान की शर्तों के चलते 'रेस-3' को उस तरह से पेश कर पाएंगे, जिस तरह से अब्बास मस्तान ने इसकी पिछली दो कडिय़ों को पेश किया था।

'रेस' सफल फ्रेंचाइजी है, जिसमें तेज गति से दौड़ती कारों की रेस, खतरनाक स्टंट दृश्य, कहानी में रोचक मोड़ और अदाकारों की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली है। रेमो डिसूजा ने अब तक सिर्फ दो नृत्य आधारित फिल्मों के अतिरिक्त कोरियोग्राफी के साथ कुछ रियलिटी शोज को पेश किया है। ऐसे में सलमान खान द्वारा थोपी गई शर्तों - फिल्म में कोई अंतरंग दृश्य नहीं होगा, फिल्म में ड्रग्स (नशीले पदार्थों) का जिक्र नहीं होगा और वे स्वयं खलनायक के रूप में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में रेमो सलमान की शर्तों पर किस तरह से कहानी को दर्शकों के सामने लाते हैं यही सबसे बड़ी बात है।

Salman Khan,race 3,remo dsouza,bollywood,bollywood gossips

रमेश तौरानी ने रेस-2 के बाद कोई बड़ी फिल्म नहीं बनाई है। उन्होंने सलमान खान के चलते इस फ्रेंचाइजी से स्थायी कलाकारों सैफ अली खान, बिपाशा बसु को हटाकर सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिज को लिया है। शेष किरदारों अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण की जगह बॉबी देओल, डेजी शाह नजर आएंगे। अनिल कपूर अपनी उसी भूमिका का निर्वाह करेंगे। बॉबी देओल वो प्रभाव पैदा नहीं कर सकते जो अक्षय खन्ना और जॉन अब्राहम ने किया था। उनकी सीमित भावाभिव्यक्तियाँ हैं साथ ही वे एक्शन दृश्यों में भी उस तरह से नजर नहीं आ सकते जिस तरह से जॉन नजर आए थे। सैफ अली की भूमिका नेगेटिव शेड लिए हुए थी जबकि सलमान खल पात्र से हमेशा दूर रहते आए हैं। अभी तक फिल्म की कहानी का कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन जो दृश्य फिल्माये गए हैं वे इस बात का संकेत देते हैं कि फिल्म में एक्शन की भरपूर गुंजाइश है। सलमान खान ने इस फिल्म का लुक जारी किया है जिसमें वे उल्टे हाथ में गन पकड़े और क्लीन शव नजर आ रहे हैं।

सलमान खान की हर फिल्म की तरह रेस-3 का प्रचार हो रहा है जो इसके पूरा होने तक जारी रहेगा। दर्शकों के जेहन में आगामी ईद तक 'रेस-3' का नाम रहेगा, जो बॉक्स ऑफिस पर सफलता का पर्याय होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर