न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mirzapur 2 Dialogues / नेता जी बनना है तो गुंडे पालों, गुंडे मत बनो..., इन 10 डायलॉग्स से कायम है 'मिर्जापुर 2' का भौकाल

मिर्जापुर के दूसरे सीजन के लिए फैंस को दो साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। अमेज़न प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को भौकली वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर 2' रिलीज़ की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 12:24:08

Mirzapur 2 Dialogues / नेता जी बनना है तो गुंडे पालों, गुंडे मत बनो..., इन 10 डायलॉग्स से कायम है 'मिर्जापुर 2' का भौकाल

मिर्जापुर के दूसरे सीजन के लिए फैंस को दो साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। अमेज़न प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को भौकली वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2)' रिलीज़ की गई है। इसी के साथ ही 'मिर्जापुर 2' के सभी 10 पार्ट ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी इस वेब सीरीज के सभी किरदार काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं। खास तौर पर कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया ने इस सीजन भी अपना भौकाल टाइट कर रखा है। 'मिर्जापुर' के डायलॉग्स को फैन्स ने खूब पसंद किया था और आज भी वो सबकी जुबान पर चढ़े हुए हैं। ऐसे में 'मिर्जापुर 2' के रिलीज होते ही उसके कई डायलॉग्स इंटरनेट पर छा गए हैं। आइए बताते हैं 'मिर्जापुर 2' के 10 बेस्ट डायलॉग्स (Mirzapur 2 Best Dialogues) कौन से हैं:

- बातें ज्यादा हुई नहीं, बस आहट लेकर आ गए।

- शादीशुदा मर्द को अपनी स्त्री से भय न हो तो इसका मतलब है कि शादी में कुछ गड़बड़ है।

- औरत चाहे चंबल की हो या पूर्वांचल की, जब गन उठाई है तो इसका मतलब है कि दिक्कत में है।

- शर्मा से क्या शर्माना, दिस इज ए कॉमन डिजीज।

- कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं और कुछ को बनाना पड़ता है, इनको बाहुबली बनाएंगे।

- दिखाते समय कॉन्फिडेंस हो तो पब्लिक पूछती नहीं कि फाइल में क्या है।

- जब कुर्बानी देने का टाइम आए तो सिपाही की दी जाती है। राजा और राजकुमार जिंदा रहते हैं , गद्दी पर बैठने के लिए।

- नेता जी बनना है तो गुंडे पालों, गुंडे मत बनो।

- गद्दी पर चाहे हम बैठें या मुन्ना नियम सेम होगा।

- हमारा उद्देश्य एक है... जान से मारेंगे...क्योंकि मारेंगे तभी जी पाएंगे।

बता दें कि अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) वीडियो की मोस्ट अवेडेट क्राइम वेब सिरीज़ ‘मिर्जापुर (Mirzapur)’ का दूसरा सीज़न ‘मिर्जापुर 2 (Mirzapur2)’ 22 अक्टूबर रात 12 बजे से पहले ही रिलीज कर दिया गया। फैंस का एक्साइटमेंट देखते हुए अमेज़न प्राइम ने ‘मिर्जापुर 2’ को तय समय से 3 घंटे पहले यानी करीब 9 बजे ही रिलीज़ कर दिया। सीजन 2 में भी हिंसा, बदले की भावना और कई तरह के एक्शन सीक्वेंस देखने को मिले। इस सीरीज़ को लेकर लोगों में गज़ब का बज बना हुआ है। 'मिर्जापुर 2' का निर्देशन मिहिर देसाई और गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्‍येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, श्रेया पिंगलावकर, रसिका दुग्गल, लिलीपुट, कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वहीं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस सीरीज के प्रोड्यूसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका