हिन्दी सिनेमा के जाने माने एक्टर शशि कपूर का सोमवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। वे पिछले तीन हफ्ते से बीमार थे। शशि ने 148 हिंदी फिल्मो में और 12 अंग्रेजी फिल्मो में काम किया। उनका जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था।
1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था। कपूर खानदान के वो ऐसे तीसरे शख्स थे जिन्हें ये सम्मान हासिल हुआ था।
आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे। उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के 'पृथ्वी थियेटर्स' में मिला। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी।
उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड अब सदमे में है। वही जैसें ही ऋषि कपूर को अपने चाचा की मौत के खबर का पता चला उन्होंने अपनी शूटिंग को रद्द किया और मुंबई के लिए रवाना हो गए। बता दे, ऋषि, दिल्ली में लीना यादव की फिल्म राजमा चावल की शूटिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं शशि कपूर की निधन की खबर जैसे ही पता चली लोगो ने सोशल मीडिया पर उनके जाने का अफ़सोस जताया। देखे ट्विट
Heartfelt Homage To Prince Charming #Shashikapoor
— Narendra Modi (@narendramodi177) December 4, 2017
THE GENTLEMAN OF HINDI Cinema. RIP pic.twitter.com/nn3CmKg7Da
Saddened by the death of actor #ShashiKapoor. He will continue to live on in the hearts of cine lovers through his memorable movies. My condolences to the family members in this hour of grief.
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) December 4,Deeply saddened to know that legendary film actor #ShashiKapoor Ji is no more. His demise is great loss to the world of cinema & marks end of an era. He will always be remembered for his charm & impeccable presence in front of the camera. My deepest condolences to the family.
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj)May God bless the soul of veteran actor #Shahi_Kapoor. No one could ever say the way he said 'Mere paas....Maa hai '#ShashiKapoor pic.twitter.com/qTDtPOkdp2
— Ajaz Khan (@AjazkhanActor)#ShashiKapoor ji is no more... An era comes to an end... Thoughts and prayers with the family... RIP. pic.twitter.com/A0SJzf5o8x
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 4, 2017














