न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुदकुशी / 8 दिन से इस ओर इशारा कर रहे थे एक्टर समीर शर्मा, पंखे से लटका मिला शव

सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पूरे घर का सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस इस केस में फाइनेंसियल एंगल को भी खंगाल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 3:35:48

खुदकुशी / 8 दिन से इस ओर इशारा कर रहे थे एक्टर समीर शर्मा, पंखे से लटका मिला शव

कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या की है। समीर शर्मा ने 'कहानी घर-घर की' सीरियल में काम किया था। मलाड पुलिस ने मामले में ADR दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात 44 साल के समीर की डेड बॉडी मलाड स्थित किराये के फ्लैट में घर के किचन में पंखे से लटकी मिली। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर नेहा सीएचएस नाम की बिल्डिंग में रहते थे। पुलिस के मुताबिक एक्टर ने खुदकुशी 2-3 दिन पहले की होगी। क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो चुकी थी। मलाड पुलिस के अनुसार, समीर ने इसी साल फरवरी में ये अपार्टमेंट किराए पर लिया था। बुधवार को रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। समीर का शव किचन में पंखे से लटक रहा था। सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पूरे घर का सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस इस केस में फाइनेंसियल एंगल को भी खंगाल रही है।

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में 2 महीने में चौथी खुदकुशी

समीर बीते 15 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम रहे थे। उन्होंने 2005 में 'दिल क्या चाहता है' सीरियल से डेब्यू किया था। 2014 में वे फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी नजर आए थे। मुम्बई की बॉलीवुड-टीवी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में जून के महीने से अब तक ये चौथी बड़ी खुदकुशी बताई जा रही है। इससे पहले सेलेब मैनेजर दिशा सालियान, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता जान दे चुके हैं। इसके अलावा श्रेया कक्कड़ जैसे टिकटॉक स्टार भी जान दे चुके हैं।

मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर जॉर्ज फर्नांडीज का कहना है कि मौके पर मिले एविडेंस को देखते हुए अभी एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया गया है और डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही रिपोर्ट्स आएंगी उसके अनुसार आगे की जांच शुरू करेंगे।

sameer sharma,kahaani ghar ghar kii,sameer sharma suicide,sameer sharma death,yeh rishtey hain pyaar ke,yeh rishtey hain pyaar ke actor sameer sharma deat,suicide news

डिप्रेशन शिकार थे समीर शर्मा

समीर शर्मा की सुसाइड के पीछे भी बीमारी और डिप्रेशन में होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने अपने डिप्रेशन में होने के संकेत दिए थे। समीर बीते एक हफ्ते से सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। इंस्टाग्राम पर उनकी 27 जुलाई की पोस्ट में उन्होंने एक कविता शेयर की थी जिसकी लाइन थी - 'मैंने अपनी चिता बनाई और उस पर सो गया'।

sameer sharma,kahaani ghar ghar kii,sameer sharma suicide,sameer sharma death,yeh rishtey hain pyaar ke,yeh rishtey hain pyaar ke actor sameer sharma deat,suicide news

चिता और मौत से जुड़ी कविता के ठीक दूसरे दिन समीर ने 28 जुलाई को आसमान में नीले बादल और नीचे शांत समुद्र वाली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक ओर किनारा है तो दूसरी ओर मुम्बई की हाई राइज इमारतें। इस तस्वीर में न तो कोई इंसान है और न ही कोई परिंदा। इस तस्वीर को देखकर उनके डिप्रेशन की स्थिति का पता चलता है।

sameer sharma,kahaani ghar ghar kii,sameer sharma suicide,sameer sharma death,yeh rishtey hain pyaar ke,yeh rishtey hain pyaar ke actor sameer sharma deat,suicide news

29 जुलाई को समीर ने आखिरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक आदमी समुद्र किनारे पत्थरों पर हाथ बांधे अकेला खड़ा है। आसमान में काले बादल घुमड़ रहे हैं और सिर्फ एक परिंदा उड़ते दिख रहा है। इन सबको देखकर लग रहा है कि वे डिप्रेशन में थे। आखिरी तस्वीर से ये स्पष्ट नहीं है कि वे खुद समीर हैं या कोई और।

वहीं, समीर ने आखिरी ट्वीट 13 मई का है जिसमें उन्होंने ब्रह्मांड और बिग बैंग थ्योरी से जुड़ी बातें लिखी थीं। ऐसी ही बातें 14 जून को सुसाइड करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपनी पोस्ट में लिखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव