सलमान खान के शो दस का दम में शाहरुख खान की एंट्री होने वाली है। सोशल मीडिया पर शो के सेट की फोटो और वीडियोज वायरल हो रही है। शो में शाहरुख और सलमान ने जमकर मस्ती की है। आपको बता दें कि दस का दम ही वो शो है जिसके चलते साल 2008 में सलमान और शाहरुख भिड़ गए थे।
बता दे, पिछले हफ्ते जहां अनिल कपूर इस शो में 'राम लखन' अंदाज में नजर आए तो वहीं इस शो में जल्द सलमान खान और शाहरुख खान का 'करण अर्जुन' अवतार भी दिखने वाला है। इतना ही नहीं, सलमान खान अपने ऑनस्क्रीन भाई शाहरुख खान की इस शो में काफी स्पेशल एंट्री कराने वाले हैं। जी हां, सलमान, शाहरुख को पूरी स्टाइल में ठेले पर बैठाकर इस शो में लेकर आने वाले हैं।
SHAH RUKH KHAN Ki Entry 🔥🔥🔥#DusKaDum pic.twitter.com/OqiLWr5q66
— ɦɑʀʀy ❤️ (@DilwalaShadan) August 3, 2018














