न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC12 / 50 लाख के लिए रुना साहा से अमिताभ बच्चन ने पूछा था ये सवाल, क्या आप जानते है इसका सही जवाब?

'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) को लेकर दर्शकों में काफी क्रज बना हुआ है। महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी 12 का संचालन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 10:54:23

KBC12 / 50 लाख के लिए रुना साहा से अमिताभ बच्चन ने पूछा था ये सवाल, क्या आप जानते है इसका सही जवाब?

'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) को लेकर दर्शकों में काफी क्रज बना हुआ है। महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) केबीसी 12 का संचालन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कर रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की उम्मीदों को हौसला देने वाला ये सीरियल हमेशा की तरह इस बार भी ज्ञान बढ़ाने के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठने का सपना अबतक काफी लोगों का पूरा भी हो चुका है। वहीं प्रतिभागी लगातार ईनाम जीत कर जा रहे हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन न सिर्फ कंटेसटेंट से सवाल जवाब करते हैं बल्कि उनके उनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर भी बात करते हैं।

शुक्रवार वाले एपिसोड में शो की शुरुआत पश्चिम बंगाल से आईं कंटेस्टेंट रुना साहा से हुई। रुना साहा ने शानदार खेल खेला। इस दौरान अमिताभ ने रुना की हौसलाफजाई की और इसी के साथ उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा दी गई बचपन की एक सीख भी साझा की।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वे छोटे थे तो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ये कहा करते थे कि मन का हो तो अच्छा ना हो तो और भी अच्छा। अमिताभ बच्चन ने इस पर कहा कि पहले तो उन्हें ये बात बचपन में समझ में नहीं आती थी कि जब चीज मन की हुई ही नहीं तो इसमें अच्छा क्या हुआ। मगर अमिताभ ने साथ में ये भी कहा कि वे जैसे-जैसे बड़े हुए उन्हें बाबूजी की ये बात समझ में आने लगी। अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी अपने पिता जी द्वारा दी गई सीख को भूले नहीं हैं और इसे औरों से भी बांटते हैं।

रुना साहा बेहद शानदार तरीके से गेम खेलते हुए 25 लाख जीते। लेकिन रुना 50 लाख के सवाल के जवाब पर अटक गईं। जिसकी वजह से उन्होंने 50 लाख के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया। लेकिन क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं।

रुना से 50 लाख के लिए पूछा गया था ये सवाल-

इनमें से किसने 19वीं सदी में स्ट्रे फेथर्स: अ जर्नल ऑफ ओर्निथोलोजी फॉर इंडिया एंड इट्स डिपेंडेंसीस नामक पत्रिका शुरू की थी?

इसके ऑप्शन थे-

A . बीरबल साहनी

B . कार्ल लिनेअस

C . एलन ऑक्टेवियन ह्यूम

D . अल्फ्रेड विडहम लशिंगटन

इसका सही जवाब था- C . एलन ऑक्टेवियन ह्यूम

बताते चलें कि 20 सालों के इतिहास 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर गुरुवार के एपिसोड में पहली बार ऐसा हुआ जब बिना फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेले ही कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुंच गया। ये कोई और नहीं बल्कि रुना साहा थीं। रुना साहा लगातार दो बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने से चूक गईं। लाख कोशिश के बाद जब वह जीत नहीं सकीं तो वह भावुक हो गईं और रोने लगीं। रुना साहा को रोना बिग बी से देखा नहीं गया। उन्होंने रुना को सेट पर बुलाया। अमिताभ द्वारा रुना को हॉटसीट पर बुलाए जाने को लेकर वह काफी इमोशनल हो गईं। वहीं कुर्सी पर बैठने के बाद रूना जोर-जोर से रोनी लगीं। उन्हें समझाते हुए बिग बी ने कहा कि ये वक्त रोने का नहीं है बल्कि शांत होकर समझदारी से खेलने का है। रुना साहा ने शानदार गेम खेला और वे शो से 25 लाख रुपए की धनराशि जीत कर गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका