न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेल्ट से मारता था पति...दिव्या भटनागर को कमरे में बंद करके देता था धमकी, देवोलीना ने Video शेयर कर किए बड़े खुलासे

टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar)छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। भले कोरोना के कारण उनका निधन हुआ हो, लेकिन उनके वैवाहिक जीवन में बड़ी उथल-पुथल थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 8:44:00

बेल्ट से मारता था पति...दिव्या भटनागर को कमरे में बंद करके देता था धमकी, देवोलीना ने Video शेयर कर किए बड़े खुलासे

टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar)छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। भले कोरोना के कारण उनका निधन हुआ हो, लेकिन उनके वैवाहिक जीवन में बड़ी उथल-पुथल थी। परिवार के खिलाफ जाकर दिव्या भटनागर ने गगन गबरू से शादी की थी। दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) के निधन के बाद उनकी पर्सनल लाइफ अचानक जबरदस्त चर्चा में आ गई। उनके पति गगन गबरू (Gagan Gabru) पर दिव्या के परिवार वालों समेत एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने भी घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए। दिव्या के भाई लगातार गगन के खिलाफ सबूत शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। दिव्या के भाई ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उनकी बहन किसी को पति की ओर से मारपीट किए जाने के बारे में बता रही हैं। यही नहीं दिव्या कहती हैं कि उन्हें धमकाकर गगन ने शादी की थी, हालांकि इस स्क्रीनशॉट की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं इसके अलावा देवोलीना ने भी गगन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर कर गगन को जेल भेजने की बात कही थी। वहीं अब उन्होंने फिर से एक वीडियो और कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।

देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर दिव्या के घाव की एक तस्वीर के साथ-साथ उनके पड़ोसियों द्वारा किए खुलासे और फैंस के साथ की गई चैट के का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें सभी दिव्या के साथ गगन द्वारा घरेलू हिंसा किए जाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। एक चैट में दिव्या ये भी कहती दिख रही हैं कि गगन के कई अफेयर्स भी थे और वो उन्हें ओपेन मैरिज के लिए जबरदस्ती भी कर रहे थे।

वहीं वीडियो में देवोलीना ने खुलासा किया है कि गगन द्वारा दिव्या का बेल्ट से मारना बेहद आम बात थी। शादी के तीन दिन के अंदर ही उसने दिव्या का सिर फोड़ दिया था। वो उसके भाई को मार देने की धमकी देता था, वो कहता था कि उसके पास गन है।।। देवोलीना ने कहा कि इंडस्ट्री में आने के लिए गगन ने दिव्या का इस्तेमाल किया।

उनका कहना है कि दिव्या के साथ गगन की गर्लफ्रेंड्स ने भी बात की है, उन मैसेजेस का भी उनके बाद सबूत है। देवो ने गगन से कहा कि दिव्या उनके नाम एनसी करवा कर गई हैं और अगर वो खुद को निर्दोष समझते हैं तो पुलिस स्टेशन में आकर बात करें।

वहीं इससे पहले गगन ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दिव्या के भाई और उनकी मां के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि उन्होंने दिव्या के पैसों का इस्तेमाल किया और अब उनके घर पर कब्जा करके बैठे हैं। वहीं देवोलीना पर पब्लिसिटी के लिए ये सब करने का आरोप लगाया है।

Photo Credit- @divyabhatnagarofficial/InstagramPhoto

devoleena bhattacharjee,divya bhatnagar,gagan gabru,beat,tv news,divya bhatnagar suicide news

गगन गबरू को फांसी हो

भाई देव भटनागर ने चैट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि काश मुझे पहले यह सब कुछ पता चल जाता। उन्होंने लिखा अगर ये मुझे ये बात पहले पता होती तो मैं कहता कि अपने लिए खड़ी हो जाओ। मैं उसे बताता कि लड़कियां इस संसार में सबसे ज्यादा शक्तिशाली हैं। मैं उसे इस शैतान से बचाने की कोशिश करता। देव भटनागर ने अन्य लड़कियों को एक तरह से संदेश देते हुए लिखा, बहुत ज्यादा देर होने से पहले बोलें। खासतौर पर अपने परिवार के सामने बात रखें क्योंकि आप दोस्तों से भी बात रख सकते हैं, लेकिन इस तरह के संकट से आपका परिवार ही बाहर निकालेगा। उन्होंने लिखा- मैं चाहता हूं कि गगन गबरू को फांसी हो। देव भटनागर ने गगन पर दिव्या को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। देव ने लिखा कि यह व्यक्ति दिव्या को धमकी देता था कि मैं तुम्हारे भाई और मां को मार दूंगा। यदि किसी से कोई बात शेयर की तो मैं तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा।

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या और गगन ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दिव्या, गगन को लेकर मुंबई आ गई थीं। उन्होंने बीते साल दिसंबर महीने में ही शादी रचाई थी, ये शादी दिव्या ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की थी। बताया जाता है कि दिव्या की शादी में बेहद कम लोग ही शामिल हुए थे।

Photo Credit- @divyabhatnagarofficial/Instagram

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव