टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के जाने माने कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर खुद से जुड़े सभी विवादों पर जवाब दिया है और इसके साथ अपनी सेक्शुएलिटी पर बड़ा खुलासा किया है। विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर गर्व से बताया है कि वो बाईसेक्सुअल हैं। जी हां, विकास गुप्ता ने पहली बार ये स्वीकार किया है कि वो बाईसेक्सुअल हैं और उन्हें इस बात का जरा भी गम नहीं है. वो दुनिया को ये खबर खुशी से बता रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा ने विकास पर निशाना साधते हुए उन पर हैरासमेंट के आरोप लगाए थे। वहीं इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए विकास गुप्ता ने न सिर्फ अपना सच बताया है, बल्कि पार्थ और प्रियांक का सच भी सबके सामने रख दिया है।
Hi Just wanted to let you know a tiny detail about me. I fall in love with the human regardless of their gender. There r more like me. With #Pride I am Bisexual #VikasGupta PS No more being blackmailed or bullied














