न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरी खबर : तारक मेहता का उल्टा चश्मा, गोकुलधाम सोसाइटी के सबसे प्यारे सदस्य डॉक्टर हंसराज हाथी का हुआ निधन, हार्ट अटैक बनी वजह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के सुपरहिट कैरेक्टर डॉ. हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 2:27:56

बुरी खबर : तारक मेहता का उल्टा चश्मा, गोकुलधाम सोसाइटी के सबसे प्यारे सदस्य डॉक्टर हंसराज हाथी का हुआ निधन, हार्ट अटैक बनी वजह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के सुपरहिट कैरेक्टर डॉ. हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है। कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था, और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे, और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे। शो में वे डॉक्टर थे, लेकिन ओवरवेट डॉक्टर थे। कवि कुमार आजाद का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है, और जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वे घर पर थे।

शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कवि कुमार आजाद का आज सुबह ही प्रोड्यूसर के पास फोन आया था, और उन्होंने कहा था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है इसलिए वे आज शो पर नहीं आ पाएंगे। लेकिन थोड़ी देर बाद से बुरी खबर आ गई। शो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वे तबियत खराब होने के बावजूद भी शो पर आते थे। वे शो से बहुत प्यार करते थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 10 साल पूरे करने जा रहा है, इसलिए आज सेट पर इसको लेकर एक मीटिंग भी थी। लेकिन उससे पहले ही ये बुरी खबर आ गई।

कवि कुमार आजाद बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके थे, और 'मेला (2000)' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी थे। हालांकि कवि कुमार आजाद को असली पहचान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिली। कवि कुमार आजाद के नाम से ही जाहिर है कि वे कवि थे, और जब वे एक्टिंग में मशगूल नहीं होते तो कविताएं लिखा करते थे। शो में वे पूरी गोकुल धाम सोसाइटी के साथ बहुत ही मिलनसारिता के साथ पेश आते थे। ऑडियंस खासकर बच्चों में वे बहुत लोकप्रिय थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल