बॉलीवुड (Bollywood) की 'मुन्नी' यानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों मलाइका टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) में बतौर जज नजर आ रही हैं। स्टेज पर मलाइका न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को जज करती हैं, बल्कि कई बार वह स्टेज पर ठुमके लगाते भी दिख जाती हैं। इस वीकेंड पर एक बार फिर से मलाइका धमाल करने वाली हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' की टीम इस बार मंच पर पहुंचने वाली हैं, जहां 'बापू जी' मलाइका अरोड़ा के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगे। हालाकि, बापू जी को मलाइका अरोड़ा के साथ ठुमका लगाते देख जेठालाल शर्म के पानी-पानी हो गए और अपनी आंखों को बंद कर लिया। शो में फुल टू धमाल देखने को मिलने वाला है। शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मलाइका अरोड़ा 'बापू जी' के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।














