देश में कोरोना लॉकडाउन के चलते टीवी पर कई पुराने शोज वापिस दिखाए जा रहे है। इनमें महाभारत और रामायण सबसे पॉपुलर रहे। रामायण खत्म हो चुका है, लेकिन महाभारत अभी चल रहा है। इस समय महाभारत में युद्ध दिखाया जा रहा है। बीआर चोपड़ा की महाभारत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और टीवी पर वापसी करने के बाद भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। महाभारत में सभी एक्टर्स की एक्टिंग के साथ-साथ इसका टाइटल ट्रेक भी दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाप छोड़ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने महाभारत का टाइटल ट्रेक गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उस वक्त सोनू की उम्र महज 16 साल थी।














