न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Drug Case : भारती सिंह पर बोले जॉनी लीवर, 'अपनी गलती स्वीकारो और ड्रग्स छोड़ने की कसम खाओ'

टीवी की मशहूर कॉमेडियन कॉमेडियन भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का ड्रग्स केस में गिरफ्तार होना सभी को हैरान कर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 12:01:21

Drug Case : भारती सिंह पर बोले जॉनी लीवर, 'अपनी गलती स्वीकारो और ड्रग्स छोड़ने की कसम खाओ'

टीवी की मशहूर कॉमेडियन कॉमेडियन भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का ड्रग्स केस में गिरफ्तार होना सभी को हैरान कर गया है। दोनों को 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि भारती और हर्ष ने कोर्ट में अपनी बेल की अर्जी डाल दी है। इसकी सुनवाई आज सोमवार को होगी। भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया जाएगा, वहीं हर्ष को टलोजा जेल में ले जाया जाएगा। चूंकि ये ड्रग्स के सेवन का मामला है इसलिए बेल याचिका किला कोर्ट में दाखिल होगी। अब दोनों की अर्जी पर सुनवाई सोमवार को होगी जिसके बाद ये पता चलेगा कि भारती सिंह को आगे राहत मिलेगी या नहीं।

भारती सिंह के ड्रग्स केस में फंसने के बाद कॉमेडियन को लेकर इंडस्ट्री में बातें हो रही हैं। हाल ही में जॉनी लीवर ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी और ड्रग्स के सेवन पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने दोनों से एक अपील भी की है। जॉनी लीवर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा, 'मैं भारती और हर्ष से सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा। जब आप लोग बाहर आओ तो साथ काम करने वाले छोटे और बड़े हर आर्टिस्ट से गुजारिश करना कि वो ड्रग्स का सेवन न करें।'

जॉनी लीवर ने आगे कहा, 'संजय दत्त को देखो। उन्होंने दुनिया के सामने कुबूल किया कि ड्रग्स लेते थे और कैसे उन्होंने इससे छुटकारा पाया। इससे बड़ा और क्या उदाहरण होगा? अपनी गलती स्वीकारो और ड्रग्स छोड़ने की कसम खाओ। इस केस के लिए तुम्हें कोई फूलों का गुलदस्ता देने नहीं आएगा।'

जॉनी लीवर ने कहा 'अब ड्रग्स का सेवन वैसा ही है जैसे पहले के दिनों में शराब का सेवन हुआ करता था। शराब बहुत ही आसानी से मिल जाती थी और बहुत पार्टियां होती थीं। मैंने भी शराब पीने की गलती की है। लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि शराब मेरे टैलेंट और क्रिएटिवटी को खराब कर रही है तो मैंने पीना छोड़ दिया।'

ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जॉनी बोले, 'लेकिन आज के समय में क्रिएटिव लोगों का ड्रग्स लेना हद से आगे निकल चुका है। और अगर आप ड्रग्स लेते हुए पकड़े गए तो सोचिये आपके घरवालों पर क्या बीतेगी, जो आपकी कहानी टीवी पर देख रहे हैं। अगर यह ड्रग्स लेने का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो पूरी इंडस्ट्री खराब हो जाएगी।'

जॉनी लीवर ने कहा कि इसीलिए वह छात्रों से कहते हैं कि ड्रग्स जैसी चीजों से दूर रहें। क्योंकि जेल जाओगे और जेल हम जैसे क्रिएटिव लोगों के लिए सही जगह नहीं है। ड्रग्स लेना कमजोरी की निशानी है और यह सिर्फ आपकी सेहत और नाम ही खराब होता है। यह आपका करियर भी खराब करता है। हम सीनियर्स के अलावा उन लोगों को भी हमारे जूनियर्स को ड्रग्स के सेवन के प्रति समझाने की जरूरत है जिन्होंने खुद कुबूल किया है। नहीं तो हमारी इंडस्ट्री खराब हो जाएगी।

जॉनी ने अपने शराब पीने के बारे में एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि जब सिंगिंग डुओ कल्याण जी आनंद जी के कल्याण जी को जब पता चला कि मैं शराब पीता हूं तो उन्होंने मुझे कहा- जॉनी भाई शराब मत पियो। टैलेंट में इतना नशा उसे पियो।

johny lever,bharti singh,haarsh limbachiyaas,arrest,drug case,ncb

भारती पर बरसे राजू श्रीवास्तव

उधर, राजू श्रीवास्तव भी भारती सिंह पर जमकर बरसे, राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें तो इस बात का बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा। वह इस बात से बहुत हैरान हैं और उन्हें समझ में भी नहीं आ रहा है कि बॉलीवुड में ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो भारती के बारे में जब यह खबर सामने आई तो उन्हें यकिन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारा तो उन्हें बहुत हैरानी हुई। राजू ने कहा कि क्या जरूरत है ये सब लेने की, क्या इसके बिना कॉमेडी नहीं हो पाती है? उन्होंने कहा कि वो भारती के साथ काम कर चुके हैं और उनकी शादी में भी शामिल हो चुके हैं। शादी में डांस हो रहा था, सभी लोग मस्ती कर रहे थे। रातभर डांस कर रहे थे।। उनका इस तरफ ध्यान भी नहीं गया कि आखिर इतनी कॉमेडी ये कैसे कर रहे हैं, लेकिन अब पता चल गया कि ये सब कैसे हो रहा था।

छह महीने तक जेल और/या 10,000 रुपये का जुर्माना

बता दे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और हर्ष के अंधेरी हाउस से 86.5 ग्राम गांजा बरामद करने के बाद शनिवार को पहले भारती को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उनके पति को भी पुलिस अपने साथ ले गई। आपको बता दें कि एक किलो तक का गांजा छोटी मात्रा में माना जाता है। इसके लिए छह महीने तक जेल और/या 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। NCB ने कहा है कि भारती और हर्ष दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है। रविवार को हर्ष को गिरफ्तार किए जाने के बाद, दोनों को उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत के आदेश के तुरंत बाद दोनों ने अधिवक्ता अयाज़ खान के माध्यम से जमानत याचिका दायर की। जमानत याचिका में यह कहते हुए रिहा करने की मांग की गई कि उनके पास कोई आपराधिक मामला नहीं है और इसलिए उनके फरार होने का कोई सवाल ही नहीं है। सिंह और लिम्बाचिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (छोटी मात्रा में ड्रग्स) और 8 (सी) (ड्रग्स का कब्जा) और 27 (ड्रग्स का सेवन) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो