बिग बॉस के शनिवार और रविवार का शो बेहद खास होता है। इन दो दिनों में शो के होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं और घर में किसी की एंट्री या बेघर होने की खबर भी सुनाते हैं। माना जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया घर से बेघर हो सकती है। ऐसे में पवित्रा थोड़ी अपसेट नज़र आईं और एजाज खान से अपने दिल की बात कहती नज़र आईं। दरअसल, बिग बॉस घर में पवित्रा पुनिया की एजाज खान के साथ केमिस्ट्री बहुत कमाल की रही है। बीच में दोनों का झगड़ा भी हुआ लेकिन एक बात जो घर के तकरीबन सभी कंटेस्टेंट्स ने पवित्रा के बारे में नोट की वो ये थी कि पवित्रा एजाज के प्रति अफेक्शनेट महसूस करती हैं। वहीं एजाज ने भी अपने दिल की बात जुबां पर लाते हुए एक एपिसोड में पवित्रा से कहा कि वह अब उन्हें अलग तरह से देखने लगे हैं।
पवित्रा एजाज को कितना पसंद करती हैं इस बात का सुबूत हाल ही में एक बार फिर मिला जब शुक्रवार के एपिसोड में पवित्रा ने कहा कि अगर वो घर से बाहर जाती हैं तो उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं लगेगा। हालांकि, उन्होंने एजाज को लेकर ऐसी बात कही जिसे सुनकर एक्टर को अच्छा महसूस हुआ होगा। दरअसल, एक्ट्रेस ने कहा कि अगर वो घर से बेघर होती हैं तो वो घर में सिर्फ एक शख्स को मिस करेंगी और वो है एजाज खान।
पवित्रा ने कहा कि यदि वह कुछ वक्त पहले एविक्ट हुई होतीं तो उन्हें शायद बुरा लगता क्योंकि वह तब घर के प्रति लगाव महसूस करने लगी थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पवित्रा ने चर्चित अभिनेता के सामने कहा कि इस घर से जिस एक शख्स को सबसे ज्यादा मिस करेंगी वो एजाज ही होंगे। बाद में दोनों एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताते नजर आए जिसमें पवित्रा एजाज का कंधा सहलाती दिखीं जो जख्मी हो गया था। साथ ही पवित्रा यह भी कह रही है कि शो खत्म होने के बाद वो एक दूसरे से जरूर मिलेंगे। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और एजाज ने अपने दिल की बात पवित्रा से कही भी थी, लेकिन पवित्रा ने अपने कदम पीछे कर लिए थे।Shorts see more
बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड
read more
- मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
- ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
- #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
ताजा खबरें
View Moreदिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंकाकिरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमलाSIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणितभारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसदरणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएंOppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोनशराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानेंसफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहतनहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राजधनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका