कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) ने लोगों को टीवी के सामने बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। इस ऐतिहासिक शो ने एक बार फिर से टीआरपी में झंडे गाढ़ दिए हैं। एक बार फिर से न सिर्फ रामायण की कहानी और उसके किरदार देश भर में चर्चा में हैं। बता दे, 33 साल बाद रामायण का प्रदर्शन हो रहा है। अब इस सीरियल में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलाखिया ने शूटिंग के वक्त का एक मजेदार किस्सा सुनाया है। Telly Talk India से बातचीत में दीपिका ने बताया कि- 'हमारे पास पहले एपिसोड के लिए एक्टर्स की काफी कमी थी। ऐसे में हमें जो एक्टर्स मिलते थे उन्हें हम गेट अप पहनाकर शूटिंग के लिए भेज देते थे।
बकौल दीपिका चिखलाखिया- 'ब्रह्मा के रोल के लिए हमने सीरियल के राइटर को बैठा दिया। वह बेचारे काफी बूढ़े थे। हमने उनका चश्मा निकाल दिया, इस कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कुछ देर बाद उन्हें नींद लग गई। वह कमल के फूल से गिरने वाले थे। सेट में हल्ला मच गया था।'














