टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की फाइनलिस्ट रश्मि देसाई (Rashmir Desai) घर से निकलने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रश्मि ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच से लेकर तलाक, घरेलू हिंसा और डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की। रश्मि ने बताया कि वह तलाक के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। रश्मि देसाई ने कहा कि नंदीश सुधू से शादी करने का फैसला पूरी तरह से उनका था। हालांकि, वह तलाक नहीं लेना नहीं चाहती थीं। अपना रिश्ता बचाने के लिए उन्होंने पूरी कोशिश की थी। रश्मि देसाई ने कहा हां हम दोनों के पास बहुत शिकायतें थीं। हमारी कई चीजों पर बहस हुई। आखिर में हम आज अलग-अलग काफी खुश हैं। मैं एक दूसरे से पार्टी में टकराते हैं। हमारी मुलाकात काफी दोस्ताना होती है।














