न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tiktok स्टार सिया कक्कड़ के कमरे से पुलिस को मिले अहम दस्तावेज, जल्द सामने आएगी खुदकुशी की वजह!

मशहूर टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने गुरुवार को अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सिया कक्कड़ ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 5:02:32

Tiktok स्टार सिया कक्कड़ के कमरे से पुलिस को मिले अहम दस्तावेज, जल्द सामने आएगी खुदकुशी की वजह!

मशहूर टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने गुरुवार को अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सिया कक्कड़ ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिया सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।

सिया की आत्महत्या को लेकर पुलिस लगातार रिश्तेदार, परिचित और स्कूल के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सिया के मैनेजर से भी पूछताछ की है। सिया पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक सिया कक्कड़ परिवार के साथ गीता कॉलोनी 13 ब्लॉक में रहती थी। परिवार में पिता इंदर कक्कड़, मां, एक भाई व बहन हैं। सिया डीयू के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थी।

tiktok,tiktok star,siya kakkar,siya kakkar suicide,police investigation,tiktok news

पिछले कई सालों से सिया डांस के वीडियो बना रही थी। इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी। पिछले कुछ सालों में वह टिकटॉक की बदौलत बड़ी स्टार बन गई थी। उसका काम इतना पसंद किया जाने लगा था कि लोग उसके वीडियो का इंतजार करते थे। उसने पूरे काम की देखरेख के लिए एक मैनेजर अर्जुन सरीन को रखा हुआ था।

सिया का सारा काम अर्जुन ही देखते थे। सिया के मैनेजर का कहना है कि बुधवार को दिन में उसने आखरी बार एक वीडियो टिक टॉक पर डाला था। इसके साथ ही एक गाने को लेकर उनकी चर्चा भी हुई थी, लेकिन इस दौरान वह किसी तरह की परेशानी या तनाव में नजर नहीं आ रही थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात 9:30 बजे गीता कॉलोनी के एक अस्पताल से सिया के सुसाइड की सूचना मिली।

tiktok,tiktok star,siya kakkar,siya kakkar suicide,police investigation,tiktok news

अस्पताल पहुंचने पर परिवार ने पुलिस को बताया कि सिया ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस व क्राइम टीम ने सिया के कमरे की जांच की। शुरुआती जांच के बाद पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने सिया के कमरे से उसका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव