न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवाली : बॉक्स ऑफिस पर 2017 की दूसरी 250 करोड़ी फिल्म...

इस दीवाली पर रोहित शेट्टी की अजय देवगन अभिनीत 'गोलमाल अगेन' का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Oct 2017 12:23:20

दीवाली : बॉक्स ऑफिस पर 2017 की दूसरी 250 करोड़ी फिल्म...

शाहरुख खान के साथ ब्लॉक बस्टर 'चेन्नई एक्सप्रेस' और असफल 'दिलवाले' देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी को अपने करियर को एक बार फिर से परवान चढ़ाने के लिए अपने लकी चार्म अजय देवगन की शरण में आना पड़ा है। इस दीवाली पर उनकी अजय देवगन अभिनीत 'गोलमाल अगेन' का प्रदर्शन होने जा रहा है। पिछले एक माह से टीवी और सिनेमाघरों में दिखाए जा रहे इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद महसूस हुआ कि रोहिट शेट्टी की घर वापसी हो गई है। उनकी पकड़ जितनी हास्य पर रही है उतनी एक्शन या रोमांस पर नहीं। हालांकि उनकी फिल्मों का हास्य बेसिर पैर का होता है। शायद अपनी इसी बात को देखते हुए उन्होंने इस बार ‘गोलमाल अगेन’ की टैग लाइन भी यही रखी है 'लॉजिक नहीं मैजिक'। पूरी तरह से परिस्थितिजन्य हास्य पर आधारित उनकी यह सीरीज अपनी पहली कड़ी से ही दर्शकों को हंसने पर मजबूर करती रही है। हालांकि इस सीरीज की तीसरी कड़ी कुछ कमजोर रही थी।

रोहित अपनी फिल्म की कमजोरी को पकडऩे में माहिर हैं। इसी के चलते उन्होंने अपनी इस फिल्म में एक तरफ जहाँ युवा परिणीति चोपड़ा को रखा है वहीं दूसरी ओर अधेड़ दर्शकों के लिए उन्होंने तब्बू को अपने साथ शामिल किया है। तब्बू की पहचान हिन्दी फिल्मों में समर्थ अभिनेत्री के तौर पर है। वे अपने हर किरदार में जान डालने के लिए मशहूर हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में 'दृश्यम', 'हैदर' इस बात का सुबूत हैं। अब तक कई गंभीर और रोमांटिक किरदार परदे पर अभिनीत कर चुकी तब्बू पहली बार किसी हास्य फिल्म में काम कर रही हैं। ट्रेलर में उनके हिस्से में जितने दृश्य आए हैं उनमें वे लाजवाब लगी हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है।

golmaal again,rohit shetty,ajay devgan,parineeti chopra,tabu,tushar kapoor,arshad warsi,shreyas talpade,kunal khemu,diwali,diwali 2017,secret superstar,aamir khan,blockbuster,bollywood

इस वर्ष अप्रैल माह में प्रदर्शित हुई बाहुबली-2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कोई फिल्म नहीं आई है जिसने 200 या उससे ऊपर का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की हो। रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल अगेन’ निश्चित रूप से इस वर्ष की दूसरी ऐसी फिल्म होगी जो यह आँकड़ा छुने में कामयाब होगी। ऐसा भी नहीं है कि इस अन्तराल में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से सन्नाटा पसारा रहा है। बॉक्स ऑफिस को सफलता मिली है लेकिन उतनी नहीं जिसकी उम्मीद की जा सकती थी।

सफलता के बनिस्पत उसे असफलता हाथ लगी है। दो बड़े सितारों शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में 'ट्यूबलाइट' और 'जब हैरी मेट सेजल' अपनी लागत निकालने में असफल रहीं। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्में भी वो जादू नहीं जगा पाई जिसके लिए वे जाने जाते हैं। हालांकि उनकी 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' ने 100 करोड से ज्यादा का कारोबार किया, किन्तु बॉक्स ऑफिस की उम्मीद 200 करोड को पूरा करने में नाकामयाब रही। वहीं दूसरी ओर छोटे बजट की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया। इनमें उल्लेखनीय रह 'शुभ मंगल सावधान' और 'न्यूटन'। इन दोनों फिल्मों ने अपने प्रस्तुतीकरण और विषयवस्तु के जरिये दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की। ‘शुभ मंगल सावधान’ की सफलता ने इसके निर्माता आनन्द एल.राय को इसका सीक्वल बनाने पर मजबूर किया है और जैसी सूचनाएँ मिल रही हैं उनके अनुसार इस वर्ष के अन्त तक इसका सीक्वल निर्मित होना शुरू हो जाएगा।

golmaal again,rohit shetty,ajay devgan,parineeti chopra,tabu,tushar kapoor,arshad warsi,shreyas talpade,kunal khemu,diwali,diwali 2017,secret superstar,aamir khan,blockbuster,bollywood

सितम्बर माह के अंतिम दिन वरुण धवन अभिनीत 'जुड़वा 2' ने जरूर बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करके समझदार दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस को हैरान कर दिया। 'जुड़वा 2' ने अपने प्रदर्शन के 10 दिनों में 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। हालांकि यह अपनी मूल फिल्म का चौथाई हिस्सा भी नहीं है।

golmaal again,rohit shetty,ajay devgan,parineeti chopra,tabu,tushar kapoor,arshad warsi,shreyas talpade,kunal khemu,diwali,diwali 2017,secret superstar,aamir khan,blockbuster,bollywood

‘गोलमाल अगेन’ के साथ इस बार दीवाली पर आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। आमिर खान ने अपने प्रचार के तरीके से इस फिल्म को बड़ी फिल्मों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। इस फिल्म के प्रति सिनेमाघर वाले काफी आशावान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने में कामयाब होगी। पिछले दो सप्ताह से इस फिल्म के ट्रेलर को टीवी चैनलों पर लगातार दिखाया जा रहा है। दिखाए गए दृश्यों को देखकर इस बात का शिद्दत से अहसास होता है कि यदि दर्शकों ने इस फिल्म को अपने शुरूआती दौर में स्वीकार कर लिया तो यह निश्चित रूप से अपने प्रदर्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की लम्बी कतार लगाने में कामयाब होगी। अब देखने वाली बात यह है कि सिनेमाघरों की मल्टीप्लेक्स चैनें इस फिल्म को कितने शोज में प्रदर्शित करती हैं। वैसे यह निश्चित है कि 'सीक्रेट सुपर स्टार' सिनेमाघरों को अपने शोज बढ़ाने के लिए मजबूर करेगी।

दीवाली पर इस बार बॉक्स ऑफिस को आशा है कि उसके पास सप्ताहांत के दौरान 250 करोड से ज्यादा की राशि एकत्र होगी। वैसे यह होना भी चाहिए, क्योंकि लंबे समय से पसरे सन्नाटे को टूटना चाहिए अन्यथा आने वाला समय बॉक्स ऑफिस के लिए निराशाजनक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती