न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट है भारत ही नहीं अपितु विश्व का पहला प्रोफेशनल हिन्दी रैपर

भारत में एक ऐसा गायक पैदा हुआ जो आम हिन्दी फिल्मी गीतों की जगह पश्चिमी धुनों पर आम बोलचाल के शब्दों को धुनों में पिरोता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Oct 2017 10:09:04

बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट है भारत ही नहीं अपितु विश्व का पहला प्रोफेशनल हिन्दी रैपर

विश्व परिदृश्य पर भारतीय सिनेमा को हिकारत भरी नजरों से देखने वाले पश्चिमी सिनेमा को उस वक्त जबरदस्त हैरानी हुई थी जब उन्होंने हिन्दुस्तान ही नहीं अपितु पूरे विश्व के पहले हिन्दी प्रोफेशनल रैपर को न सिर्फ अपनी आँखों से देखा, वरन उसके ‘रैप’ को सुना। यह वह दौर था जब हिन्दी सिनेमा डॉलर की चमक बिखेरने वाला सिनेमा बना रहा था और थोड़ा-थोड़ा पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हो रहा था।

ऐसे में भारत में एक ऐसा गायक पैदा हुआ जो आम हिन्दी फिल्मी गीतों की जगह पश्चिमी धुनों पर आम बोलचाल के शब्दों को धुनों में पिरोता था। उस वक्त के आधुनिक युवाओं ने उसे खूब सराहा और देखते ही देखते यह गायक दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया। 90 के दशक का यह युवा ‘रैपर’ था हरप्रीत सिंह सहगल, जिसे दर्शक ‘बाबा सहगल’ के नाम से ज्यादा जानते हैं। बाबा सहगल ने रैपर गाने के अलावा संगीत के क्षेत्र में हिन्दी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी काम किया है।

bigg boss,baba sehgal,hindi raper

23 नवम्बर 1965 को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मे बाबा सहगल ने इंडीपॉप, बॉलीवुड, तमिल और तेलुगु सिनेमा में खासा काम किया है। जीबी पंत विश्वविद्यालय से कैमिकल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने वाले बाबा सहगल ने 1990 में स्वयं को एक अलग ही दुनिया में उतारा। उनका पहला एलबम जारी हुआ।

1991 में जारी हुआ उनका पहला एलबम ‘दिलरूबा’ एमटीवी चैनल पर पहले पायदान पर था। इसी वर्ष और इसके अगले वर्ष उनके दो और रैप एलबम - अलीबाबा और ठंडा-ठंडा पान ने उन्हें लोकप्रियता की ऊँचाईयों पर पहुंचाया। पश्चिम से प्रभावित हिन्दी फिल्मों के युवा निर्माता निर्देशक उनके इंडीपॉप से खासे प्रभावित हुए और वर्ष 1998 में उन्होंने पहली बार ‘मिस 420’ नामक फिल्म के लिए न सिर्फ गायन किया अपितु उसका संगीत देने के साथ-साथ उन्होंने उसमें अभिनय भी किया। इस फिल्म में नायिका के तौर पर नजर आईं थी शीबा आकाशदीप, जिसे निर्माता-निर्देशक, लेखक, अभिनेता और सांसद सुनील दत्त ने अपनी फिल्म ‘यह आग कब बुझेगी’ के जरिये हिन्दी फिल्म उद्योग से परिचित कराया था। उन दिनों ‘मिस 420’ के एक गीत ‘आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा’ ने लोकप्रियता के चरमोत्कर्ष को छुआ था। हालांकि इससे चार साल पहले 1994 में बाबा सहगल इसी नाम से एक एलबम बाजार में उतार चुके थे।

बाबा सहगल की कामयाबी ने कई पंजाबी और हिन्दी गायकों को अपने-अपने एलबम बाजार में उतारने की दिशा दिखायी। कुछ युवा गजल और नज्म गाने वाले कलाकारों ने भी स्वयं को श्रोताओं के सामने अपने एलबमों के जरिये रू-ब-रू कराया। उनमें उल्लेखनीय रहे गुलाम अली, मेहंदी अली खान, पंकज उधास, हरिहरण, यशुदास, भूपेन्द्र, मिताली, जगजीत सिंह और चित्रा सिंह। एक तरफ जहां रैप गाकर और फिल्मों में आकर बाबा सहगल ने नाम कमाया वहीं इस सभी गुणी गायकों ने अपनी गायिकी से गजल और नज्म को आम दर्शकों की जुबां पर चढ़ाया।

bigg boss,baba sehgal,hindi raper

ग्यारह वर्षों तक लगातार सफलता प्राप्त करने के बाद अचानक से बाबा सहगल 2001 में न्यूयार्क चले गए। वर्ष 2005 तक वे न्यूयार्क में रहे और इसी वर्ष उन्होंने अपनी वतन वापसी की। मुंबई लौटते ही उन्होंने ‘वैलकम टु मुंबई’ नामक एलबम जारी किया जो उनका 22 एलबम था। इसके साथ ही उन्होंने दो हिन्दी फिल्मों ‘नालायक’ (2005) और ‘भूत अंकल’ (2006) में संगीत देने के साथ झूम टीवी के शो ‘संता बंता न्यूज अनलिमिटेड’ को प्रस्तुत किया।

वर्ष 2006 में वे सेलेब्रिटी बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में नजर आए। हालांकि बिग बॉस में उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली लेकिन इस कार्यक्रम के जरिए वे एक बार फिर से दर्शकों की नजरों में जरूर आए। हाल ही में बाबा सहगल यशराज फिल्म्स की ‘बैंक चोर’ में रितेश देशमुख के साथ नजर आए थे। इसके अतिरिक्त वे वर्ष 2014 में दक्षिण भारतीय सुपर नायिका अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म ‘रूद्रमादेवी’ में भी काम कर चुके हैं। तेलुगु भाषा में बनी ‘रूद्रमादेवी’ वर्ष 2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

bigg boss,baba sehgal,hindi raper

अपने करियर के 27 साल पूरे कर चुका विश्व का पहला इंडीपॉप रैपर पुन: अपने करियर को संवारने में जुटा है। बाबा सहगल को आज की युवा पीढ़ी ज्यादा जानती नहीं है लेकिन यदि उन्हें उनके पुराने रैप सुनाए जायें तो निश्चित रूप से यह पीढ़ी भी उनकी दीवानी हो जाएगी इसमें कोई शक नहीं है। हो सकता है आने वाले समय में बिग बॉस सीजन-1 के इस प्रतिभागी को एक बार फिर से लोकप्रियता की ऊँची पायदान को छुने का मौका मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती