न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तापसी पन्नू,अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर इनकम टैक्स का छापा

मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 1:58:47

तापसी पन्नू,अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर इनकम टैक्स का छापा

मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), विकास बहल (Vikas Bahl) और अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) के घर पर छापा मारा है। इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने 2010 में लॉन्च किया था। 2018 में विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यह कंपनी बंद कर दी गई थी। इसके बाद ये चारों पार्टनर अलग हो गए थे। इन चारों पर आरोप है कि फैंटम फिल्म से हुई कमाई का सही से ब्यौरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दिया गया और इसे कमतर दिखाया गया।

शहर में 22 जगह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है। यह संयोग ही है कि जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वे मोदी सरकार के विरोधी रहे हैं। अनुराग और तापसी देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। तापसी किसान आंदोलन का भी समर्थन करती रही हैं। इस आंदोलन पर पॉप स्टार रिहाना ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया तो जवाब में बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों ने सरकार के पक्ष में ट्वीट किए थे। तापसी ने इन सेलिब्रिटीज के खिलाफ अपनी राय रखी थी।

जांच का दायरा बढ़ सकता है

मधु मंटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुडे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। छापेमारी मिले दस्तावेज और सबूतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ सकता है। इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

फैंटम के बैनर तले पहली फिल्म लुटेरा

फैंटम फिल्म्स कंपनी की पहली फिल्म 2013 में लुटेरा आई थी। इसके बाद इन्होंने हंसी तो फंसी, क्वीन, अगली, NH10, हंटर, मुंबई वेलवेट, मसान, शानदार, उड़ता पंजाब, रमन राघव-2, रॉन्ग साइड राजू, मुक्केबाज, सुपर 30 और धूमकेतु जैसी फिल्में बनाईं। सुपर थर्टी और धूमकेतु 2019 और 2020 में रिलीज हुई थीं।

फ़िल्मों की बात करें तो अनुराग ने हाल ही में तापसी के साथ 'दोबारा' फ़िल्म का एलान किया था। इससे पहले दोनों 'मनमर्ज़ियां' कर चुके हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल मेल लीड थे। वहीं, विकास बहल टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत पार्ट एक बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर