न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म निर्माताओं के लिए खतरा बनी ‘तमिल रॉकर्स’, बड़ी फिल्मों के ‘लीक’ होने का अंदेशा

बॉक्स ऑफिस पर असफलता-सफलता का सिलसिला चलता रहता है, इस बात को निर्माता पहले से जानता है लेकिन आजकल निर्माता इस बात से डरा और सहमा हुआ है कि उसकी फिल्म को प्रदर्शन के साथ ही इंटरनेट पर ‘लीक’ न कर दिया

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 3:53:58

फिल्म निर्माताओं के लिए खतरा बनी ‘तमिल रॉकर्स’, बड़ी फिल्मों के ‘लीक’ होने का अंदेशा

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस कई बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। इनमें से कुछ ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की और कुछ नामचीन सितारों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर असफल करार दे दी गई। हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी ऐसा ही हुआ है, जहाँ के कई नामों सितारों में से कुछ को सफलता और कुछ को असफलता हाथ लगी। बॉक्स ऑफिस पर असफलता-सफलता का सिलसिला चलता रहता है, इस बात को निर्माता पहले से जानता है लेकिन आजकल निर्माता इस बात से डरा और सहमा हुआ है कि उसकी फिल्म को प्रदर्शन के साथ ही इंटरनेट पर ‘लीक’ न कर दिया। फिल्मों के लिए इंटरनेट एक ऐसा खतरा बन चुका है जिससे उन्हें अनचाहा नुकसान हो रहा है। यदि कोई फिल्म प्रदर्शन के साथ ही इंटरनेट पर ‘लीक’ हो जाती है तो दर्शक सिनेमाघर नहीं पहुंचता, इसकी वजह से व्यवसाय प्रभावित होता है।

tamil rockers,movie,movie leak,movie leak online

इस वर्ष इंटरनेट पर फिल्में लीक करने में सबसे अहम् भूमिका तमिल रॉकर्स संगठन की रही, जिसने पूर्व चेतावनी देने के बाद फिल्मों को लीक किया। हाल ही में इस संगठन ने मलयालम सिनेमा के सुपर सितारे मोहनलाल की इस शुक्रवार 14 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई फिल्म ‘ओडियन’ को लेकर दी है। इस संगठन ने कहा कि वह इस फिल्म को इंटरनेट पर लीक करेगा। आज फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है लेकिन अभी तक इस फिल्म के लीक होने के कोई समाचार नहीं आए हैं।

इससे पहले यह संगठन दक्षिण भारत के सुपर सितारे रजनीकांत और विजय सेतुपथी की ‘2.0’ और ‘सरकार’ के एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक कर चुका है, वहीं इस संगठन ने हिन्दी सिनेमा के आमिर खान और रणबीर कपूर की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘संजू’ को लीक कर चुका है। हालांकि इस लीक से ‘संजू’ को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 334 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को जरूर नुकसान हुआ। बेसिरपैर की इस फिल्म को इंटरनेट पर देखने के बाद दर्शकों का रूझान पूरी तरह से इससे हटा जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 150 करोड़ पर ही सिमट गई।

tamil rockers,movie,movie leak,movie leak online

ऑनलाइन लीक होने के बाद फिल्मों को हजारों की तादाद में डाउनलोड कर लिया जाता है। वर्ष 2017 में शाहरुख खान की ‘रईस’ ऐसी फिल्म थी जिसे सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया और जिसे सबसे ज्यादा इंटरनेट पर लीक कर ऑनलाइन देखा गया। इसका खामियाजा भी ‘रईस’ को भुगतना पड़ा था। जिस फिल्म से 200-250 करोड़ के कारोबार की उम्मीद थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 115 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

फ्री इंटरनेट की वजह की पाइरेसी का बिजनेस बखूबी बढ़ चला है। फिल्में रिलीज होते के साथ ही 1 से 2 दिनों में इंटरनेट पर उपलब्ध कर दी जाती है। ऐसे में दर्शक सिनेमाघर जाकर क्यों पैसे खर्च करके फिल्म देखेगा। अपनी फिल्मों को पाइरेसी से बचाने के लिए अभिनेता, अभिनेत्री निर्माता निर्देशक हर कोई दर्शकों से विनती करते नजर आते हैं कृपया करके हमारी फिल्म को सिर्फ और सिर्फ सिनेमाघरों में ही जाकर देखें। दर्शकों पर इस विनती का कोई असर नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि फिल्म ही तो देखनी है फिर उसे किसी भी माध्यम से देखा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम