न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन में दीपिका पादुकोण के नाम का खुलासा, चैट में पूछा- माल है क्या?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) के मामले में सामने आए ड्रग कनेक्शन के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केस की जांच में जुटी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 10:39:00

बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन में दीपिका पादुकोण के नाम का खुलासा, चैट में पूछा- माल है क्या?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) के मामले में सामने आए ड्रग कनेक्शन के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केस की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी तक बॉलीवुड के कई टॉप एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ चुके हैं। सोमवार शाम को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आया है। दो टीवी चैनलों (आजतक और रिपब्लिक) ने इस मामले में तीन साल पुरानी चैट के हवाले से दीपिका पादुकोण के भी ड्रग्स कनेक्शन होने का दावा किया है। एनसीबी ने इस संबंध में दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए समन भेजा है क्योंकि दीपिका ने करिश्मा के जरिये ही हशीश ड्रग्स मंगाई थी। दीपिका चैट में हैश (हशीश) ड्रग मांगती है, जबकि सामने से करिश्मा कहती है कि, हैश नहीं वीड है।

रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और दीपिका के बीच एक लंबी चैट री-स्टोर की है। इसमें दीपिका, करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड कर रही है। इसमें अमित और शैल नाम के दो लोगों का नाम भी है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि अमित और शैल कौन हैं।

दावा किया जा रहा है कि इस चैट में दीपिका का कोडनेम D और करिश्मा का कोडनेम K है।

करिश्मा (K) और दीपिका (D) की 28 अक्टूबर 2017 की चैट:

सुबह 10:03 बजे, (+91-992-------) 'D' लिखती हैं : K...क्या तुम्हारे पास माल है ?

10:05 बजे, (+91-961-------) 'K' लिखती हैं: मेरे पास है, लेकिन घर में है। मैं बांद्रा में हूं…।

10:05 बजे, K लिखती हैं: क्या मैं अमित से कहूं, अगर तुम्हें चाहिए तो।

10:07 बजे, D लिखती है: Yes!! Pllleeeeasssee

10:08 बजे, K लिखती हैं: अमित* के पास है। वह उसे लेकर आ रहा है।

10:12बजे, D लिखती हैं: हैश ना?

10:12 बजे, D लिखती हैं: नहीं वीड

10:14 बजे, K लिखती हैं: तुम कितनी बजे KoKo आ रही हो

10:15 बजे, D लिखती हैं: 11:30/12 बजे

10:15 बजे, D लिखती हैं: शैल* कितनी बजे तक वहां पहुंच जाएगी?

K लिखती हैं : मुझे लगता है कि उसने कहा 11:30 था, क्योंकि उसे 12 बजे किसी दूसरी जगह पर पहुंचना था

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,deepika padukone,bollywood drugs connection,entertainment,bollywood news

कंगना ने कसा तंज

अब इस मामले में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएक्शन भी सामने आया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट के जरिए मामले को लेकर तंज कसा है। अपने ट्वीट में कंगना लिखती हैं- 'मेरे पीछे दोहराओ, डिप्रेशन ड्रग्स के दुरुपयोग का परिणाम है। तो जिस हाई सोसाइटी के अमीर स्टार बच्चों के उत्तम दर्जे के होने का दावा किया जाता है, जिनकी अच्छी परवरिश होती है। वे अपने मैनेजर से पूछते हैं- माल है क्या?'

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), उनके भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को पहले ही ड्रग कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी अब तक कई सेलिब्रिटीज को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका