न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / शेखर सुमन का रिया से सवाल- इतना महंगा वकील किसने स्पॉन्सर किया?

ऐसे में सवाल उठता है कि आख‍िर इतना महंगा वकील उन्होंने कैसे हायर किया। कौन उसे स्पॉन्सर कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 4:10:11

सुशांत केस / शेखर सुमन का रिया से सवाल- इतना महंगा वकील किसने स्पॉन्सर किया?

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की 3 टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई टीम के 16 सदस्य आज फुल एक्शन में हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जनता से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इंसाफ की मांग करते हुए सीबीआई जांच की अपील की थी। इसी कड़ी में एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) का नाम भी है। शेखर ने सुशांत की मौत के बाद से ही बुलंद आवाज में हर बार ये कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं है।

एक मीडिया ग्रुप से बातचीत के दौरान शेखर ने इस मामले को लेकर कई बातों में अपने राय साझा की। इस दौरान उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनके जाने के बाद भी आप उनके पर‍िवार के साथ कम से कम कुछ वक्त बिताते हैं। लेक‍िन रिया ने यूटर्न ले लिया। वहीं केस लड़ने के लिए रिया चक्रवर्ती ने हिंदुस्तान का सबसे महंगा वकील हायर किया है जबकि उनकी एनुअल इनकम 14 लाख है। ऐसे में सवाल उठता है कि आख‍िर इतना महंगा वकील उन्होंने कैसे हायर किया। कौन उसे स्पॉन्सर कर रहा है।

शेखर ने सुशांत की मौत से जुड़े कई अन्य तथ्यों पर भी सवाल किए। वे कहते हैं- 'सीबीआई अपना काम पूरे सक्षम तरीके से करेगी। सही तस्वीर सामने लाएगी। मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा पर शक की सूई स्वाभाव‍िक तौर पर कई लोगों के ऊपर जा रही है। क्योंकि हर किसी का बयान अलग-अलग है। सिद्धार्थ पिठानी से लेकर एंबुलेंस वाला तक, हर कोई अलग बात बता रहे हैं। उनके बयान एक-दूसरे से मैच नहीं करते। ऐसा लगता है उन्हें कैरेक्टर दिया गया था पर वो एक्टर नहीं हैं इसल‍िए सही से निभा नहीं पाए'।

शेखर सुमन ने सुशांत के पोस्टमार्टर को लेकर भी शक जताया। उन्होंने कहा 'दिशा सालियान का पोस्टमार्टम 2 दिन में किया गया क्योंकि कोविड-19 का चक्कर था। पर सुशांत के मामले में बहुत जल्दबाजी की गई। वहां कोविड-19 का केस अप्लाई नहीं होता क्या। इतनी क्या जल्दी थी कि उनका पोस्टमार्टम तुरंत कर दिया गया। वहीं मोत के एक महीने बाद सुशांत का घर सील किया गया। यहां इतनी देरी क्यों।'

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पहुंची सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम मामले की जांच में जुटी। ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है। वहीं, सीबीआई की एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है। मुंबई पुलिस से हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीआई के अधिकारी बांद्रा एसएचओ और आईओ से मिल रहे हैं। अब तक लिए कुल 56 बयानों का हैंडओवर सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी। बता दें कि मुंबई पुलिस ने अपनी अब तक की पड़ताल में इंडस्ट्री और इस केस से जुड़े कुल 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सौंपे गए दस्तावेजों में 56 लोगों के दर्ज किए गए बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटना की पंचनामा रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के तीन मोबाइल, लैपटॉप, फांसी में इस्तेमाल हुआ हरा कपड़ा, सुशांत के शव पर मौजूद कपड़े, मोबाईल की सीडीआर एनालेसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, सुशांत के बेड पर रखे कंबल, बेडशीट, कप जिसमें जूस पिया, प्लेट, सीसीटीवी डीवीआर और कैमरा, स्पॉट की फॉरेंसिक रिपोर्ट, 13-14 जून की बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज शामिल हैं।

इतना ही नहीं सीसीटीवी डीवीआर और बिल्डिंग का वो कैमरा जिसमें 13 से लेकर 14 जून तक की रिकॉर्डिंग हुई है। इसके अलावा उस जगह पर मौजूद फॉरेंसिक स्पॉट भी सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव