न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुदकुशी का सिलसिला / लॉकडाउन में इन एक्टर्स ने मौत को लगाया गले

लॉकडाउन के 70 दिनों में सुशांत ही नहीं, कई स्टार्स ने खुदकुशी की। ज्यादातर करियर और जिंदगी को लेकर परेशान थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 5:09:10

खुदकुशी का सिलसिला / लॉकडाउन में इन एक्टर्स ने मौत को लगाया गले

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार पर्दे पर निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। उन्‍होंने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगा ली है। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने भी खुदकुशी की थी। हालांकि, इन दोनों मौतों की असल वजह सामने नहीं आई हैं। लेकिन, कहा जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। यह बात उनके घर से मिले मेडिकल दस्तावेजों से पता चली है। लॉकडाउन के दौरान सुशांत की खुदकुशी की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंका दिया है। लॉकडाउन के 70 दिनों में सुशांत ही नहीं, कई स्टार्स ने खुदकुशी की। ज्यादातर करियर और जिंदगी को लेकर परेशान थे। खुदकुशी करने वालों में बॉलीवुड, टीवी, तमिल और कन्नड़ इंडस्ट्री के कलाकार शामिल हैं।

sushant singh rajput,sushant singh suicide suicide,bollywood news,coronavirus,lockdown,bollywood news

आर्थिक तंगी ने ली मनमीत ग्रेवाल की जान

32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई को सुसाइड कर ली थी। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के चलते सामने आई आर्थिक परेशानी थी। उनके दोस्त मंजीत सिंह ने एक बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले ही मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। वह भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दोनों ने फॉरेन ट्रिप के लिए लोन लिया था और वे इसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे।

सपनों के टूटने का दुख था प्रेक्षा मेहता को

'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सोमवार 25 मई की रात इंदौर में आत्महत्या की थी। 25 साल की प्रेक्षा ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में लिखा था- 'मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस निगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।'

sushant singh rajput,sushant singh suicide suicide,bollywood news,coronavirus,lockdown,bollywood news

बॉयफ्रैंड के कारण चांदना ने दी जान

कमर्शियल ऐड में नजर आईं कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने भी मौत को गले लगा लिया था। घटना 28 मई की थी जो करीब हफ्ते भर बाद वायरल हुई थी। चांदना ने आत्महत्या जैसा कदम ब्वॉयफ्रेंड दिनेश गोवडा के शादी से इनकार करने के बाद उठाया। उन्होंने जहर खाकर जान दी है। मरने से पहले चांदना ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वे कहती दिखीं थीं, "तुमने कहा था कि अगर मैं मर जाऊं तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं और इसकी वजह तुम हो दिनेश।"

सड़ गईं थीं एक्टर भाई-बहन की लाशें

चेन्नई में तमिल एक्टर श्रीधर और उनकी बहन जया कल्याणी ने भी आत्महत्या कर ली थी। दोनों का करियर एक्टिंग ही थी। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था। घटना का पता पड़ोसियों को भी तब चला जब एक्टर के घर से बदबू आने लगी। 6 जून को सामने आई इस खबर के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

बता दे, सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां ले रहे थे। जिस समय उन्होंने आत्महत्या की, उनके दोस्त घर में उनके साथ थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती है। उनकी बॉडी को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव