न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया ड्रग केस: सारा अली खान, रकुल प्रीत और श्रद्धा कपूर को NCB भेजेगी समन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस हफ्ते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खम्भाटा और रकुल प्रीत को नोटिस भेजने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 12:31:08

रिया ड्रग केस: सारा अली खान,  रकुल प्रीत और श्रद्धा कपूर को  NCB भेजेगी समन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस हफ्ते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खम्भाटा और रकुल प्रीत को नोटिस भेजने वाली है। इन चारों एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सिमोन खाम्बाटा, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था। बताया जा रहा है कि मुंबई के एक ही जिम में राकुल, सारा और रिया जाती थीं और वहीं इनकी दोस्ती हुई थी। इसी से एनसीबी को जांच में लीड मिली है और उसके पास पुख्ता जानकारी भी है। साथ ही रिया ने श्रद्धा कपूर का नाम भी लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रद्धा को भी समन भेजा जा सकता है।

हाल ही में राहिल विश्राम नाम के मुंबई के ड्रग पेडलर को पकड़ा था और अब उसके गिरोह को ढूंढा जा रहा है। बता दें कि रिया ने बताया था कि सुशांत उनसे मिलने से पहले से गांजा लिया करते थे। उन्होंने बताया कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पर उन्होंने ड्रग्स ज्यादा लेने शुरू कर दिए थे। कहा ये भी जा रहा है कि गांजे से ज्यादा भूख लगती है और केदारनाथ की शूटिंग के बाद सुशांत और सारा के वजन बढ़ गए थे।

अब एनसीबी बड़े नामों को समन भेजकर उनसे पूछताछ करेगी और बॉलीवुड के कनेक्शन का खुलासा करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स का मामला सामने निकलकर आया था। एनसीबी तेजी से इस मामले की जांच कर रही है। ड्रग्स के बॉलीवुड कनेक्शन की तफ्तीश तेजी से हो रही है। अब देखना होगा कि क्या नई बातें सामने आएंगी।

sushant singh rajput,sara ali khan,shraddha kapoor,rakul preet singh,ncb,durg,bollywood drugs,bollywood news

सांसद रूपा गांगुली ने मुंबई पुलिस पर साधा निशाना

आपको बता दे, जहां एक और सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ड्रग ऐंगल की जांच में जुटी है, वहीं मुंबई पुलिस पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीवी ऐक्‍ट्रेस और बीजेपी की सांसद रूपा गांगुली ने अब मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। सोमवार को मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए रूपा गांगुली ने कहा फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जहां एक ओर लोगों की हत्‍या हो रही है, ड्रग एडिक्‍ट बनाया जा रहा है, वहीं मुंबई पुलिस शांत बैठी रहती है। दिल्‍ली में संसद परिसर में फिल्‍म इंडस्‍ट्री और मुंबई पुलिस के ख‍िलाफ रूपा गांगुली ने पद्रर्शन किया। हाथों में तख्‍ती लेकर विरोध करते हुए रूपा गांगुली ने कहा, 'मुंबई फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री लोगों की हत्‍या करती है, उन्‍हें ड्रग एडिक्‍ट बनाती है, महिलाओं का वहां अपमान किया जाता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस चुपचाप बैठी रहती है।'
रूपा गांगुली इस दौरान हाथों में तीन तख्‍त‍ियां लिए हुए नजर आईं।

इनमें से एक पर लिखा था- मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री और कितनी लड़कियों की इज्‍जत लूटेगा?

दूसरे पर लिखा था- कितने बच्‍चों की जिंदगी ड्रग्‍स में डुबा देगा?

तीसरे पर लिखा था- मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री और कितने मर्डर करवाएगा?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका