न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्षेत्रीय आधार पर सिनेमा को बांटना बंद हो : करण जौहर

करण ने शनिवार को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप में यह विचार व्यक्त किए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Sep 2017 7:59:36

क्षेत्रीय आधार पर सिनेमा को बांटना बंद हो : करण जौहर

करण ने शनिवार को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप में यह विचार व्यक्त किए। उनका कहना है कि क्षेत्रीय आधार पर सिनेमा को बांटे जाने से रोकने की जरूरत है और भारतीय सिनेमा का प्रचार करने और उसे मंच देना शुरू करने की जरूरत है।

उन्होंने भारतीय सिनेमा के क्षेत्रीय सीमाओं से बाहर निकलने की जरूरत को रेखांकित किया और कहा कि सभी भारतीय सिनेमा को एक ही छत के नीचे लाया जाए।

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड एक ऐसा शब्द है, जिसके साथ हम रहना सीख गए हैं। यह निराशाजनक है कि आपको इसे दुनिया में इस्तेमाल करना है क्योंकि हमारी पहचान है। हम कोई छोटे उद्योग से ताल्लकु नहीं रखते हैं। हमारा खुद का बड़ा उद्योग है और हमने कई शानदार फिल्में बनाई हैं।"

उन्हों फिल्म 'बाहुबली' को भारत की पहली ऐसी फिल्म बताया जिसने सभी सीमाओं से परे जाकर सफलता का परचम फहराया था, जो पहल कभी नहीं देखा गया था।

फिल्मकार का मानना है कि किसी भी सुपरस्टार या महानायक से बढ़कर फिल्म की पटकथा और बजट होती है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में स्टार सिस्टम यानी सिर्फ बड़े स्टार के नाम पर फिल्म चलने की व्यवस्था 10 साल पहले समाप्त हो चुकी है और बॉलीवुड भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अपनी फिल्म 'माई नेम इज खान' के अनिवासी भारतीय बाजार से परे जाने पर करण ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि फिल्म एक वैश्विक धर्म की गलत व्याख्या पर आधारित थी, जिसके भावों व सार को प्रवासी भारतीय बाजारों से परे कई देशों में गहराई से समझा गया।

इस बात का जिक्र किया कि फिल्म व्यापार विश्वास और भरोसे पर आधारित होता है, उन्होंने याद करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को उन्होंने अपनी फिल्म में लेने के लिए एक पेज का कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध पत्र) था, जो आजकल के काफी पढ़े-लिखे एमबीए पेशेवरों से बिल्कुल उलट है जो कलाकारों को 80 पेज का कॉन्ट्रैक्ट भेजते हैं। करण का मानना है कि अगले 10 सालों में फिल्म उद्योग का सुनहरा दौर होगा, लेकिन यह टिप्पणी भी किया कि वर्तमान में यह एक अंधेरे सुरंग से होकर गुजर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती