न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 14 से हुई हिना-सिद्धार्थ-गौहर की छुट्टी, घर से हुई विदाई!!

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)को इस बार दिलचस्प बनाने के लिए एक्स कंटेस्टेंट्स को सीनियर बनाकर घर में लाया गया था। ये सीनियर्स घरवालों को गाइड करते दिखे और गेम की शुरुआत में ही सदस्यों के अंदर इस खेल के लिए घरवालों को बूस्ट अप करते दिखाई दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 9:58:24

बिग बॉस 14 से हुई हिना-सिद्धार्थ-गौहर की छुट्टी, घर से हुई विदाई!!

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)को इस बार दिलचस्प बनाने के लिए एक्स कंटेस्टेंट्स को सीनियर बनाकर घर में लाया गया था। ये सीनियर्स घरवालों को गाइड करते दिखे और गेम की शुरुआत में ही सदस्यों के अंदर इस खेल के लिए घरवालों को बूस्ट अप करते दिखाई दिए। सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को बिग बॉस हाउस में कुछ दिनों के लिए लाया गया। तीनों पर सभी फ्रेशर कंटेस्टेंट्स को कंफर्म करने की अहम जिम्मेदारी है। ये जर्नी मंगलवार के एपिसोड से शुरू होने वाली है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बिग बॉस फैनक्लब पर खबरे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को बिग बॉस हाउस के बाहर देखा गया। कहा जा रहा है कि ये तीनों बिग बॉस हाउस में जिम्मेदारी खत्म कर अपने घर लौट गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की तो तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वे ऑरेंज कलर के आउटफिट में घर के बाहर देखे गए।

रिपोर्ट्स हैं कि हिना-सिद्धार्थ-गौहर कंटेस्टेंट्स को कंफर्म करने वाले टास्क को पूरा कर चुके हैं। इसलिए अब वे अपने घर लौट गए हैं। तीनों सीनियर्स अब फिर से बिग बॉस हाउस में एंट्री नहीं करेंगे। कोरोना की वजह से भी उनका अभी तो यकीनन ही शो में लौटना मुश्किल है।

अब देखना होगा कि इस बात में कितनी सच्चाई सामने आती है। बीते एपिसोड में सलमान खान ने कहा था कि आने वाले दो दिनों में शो को उसके कंफर्म कंटेस्टेंट मिल जाएंगे। क्योंकि बिग बॉस की शूटिंग 2 दिन आगे चल रही है ऐसे में संभव है कि सीनियर्स अपना टास्क खत्म कर चुके हों।

तीनों सीनियर्स की टीम में शामिल हैं ये सदस्य

बीते दिन मेकर्स ने एक टास्क के जरिए तीनों सीनियर्स की एक टीम तैयार की थी। जिसमें घरवालों को ही ये हक दिया गया था कि वो चुन सकते हैं कि कौन सी टीम में जाना चाहते हैं। जिसके बाद पवित्रा पुनिया, निक्की तम्बोली और एजाज खान ने सिद्धार्थ शुक्ला की टीम को चुना था। जबकि गौहर खान की टीम में जान कुमार सानू और राहुल वैद्य शामिल हुए है। इसके अलावा रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला और जैस्मिन भसीन ने हिना खान की टीम चुनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव