टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अक्सर अपनी हॉट फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में एक बार फिर पलक तिवारी ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
पलक ने अपनी जो फोटो शेयर की उसमें वो लेपर्ट प्रिंट का ब्रालेट टॉप और डेनिम जींस पहने दिख रही हैं। फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं जो उनके लुक को और ग्लैमरस बना रहे हैं। इसके साथ पलक ने बोल्ड लिप कलर का इस्तेमाल किया। पलक की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस फोटो में वो काफी अच्छी लग रही हैं तो कुछ का कहना है कि वो बेहद खूबसूरत हैं।














