हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले दिनों से अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में गुपचुप कोर्ट में मैरिज कर ली थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ये खबर आई कि सपना ने एक बेटे तो जन्म दिया है। सपना के अचानक शादी करने और मां बनने की खबर से सभी को झटका लगा, लेकिन उसके बाद से ही हरियाणवी डांसर के फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। सपना का हर फैन उनके बेटे की एक तस्वीर देखना चाहता है। तो अब एक्ट्रेस ने भी फैंस के इस इंतज़ार को खत्म कर दिया है। सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। हालांकि इस फोटो में बेटे का चेहरा तो अभी भी नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन सपना अपने बेटे को प्यार से गोदी में थामे हुए ज़रूर नज़र आ रही हैं।














