दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान भी थम जाएगा। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच बीजेपी का प्रचार करने पहुंची गायक और डांसर सपना चौधरी को एक हैरान करने वाला जवाब मिला। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
😂😂😂😂😂😂#SapnaChoudhary campaigning for #BJP in Gonda asked people whom will you vote?
Crowd- @ArvindKejriwal
She asked again.
Crowd - KEJRIWAL
वीडियो में आप साफ देख सकते है कि सपना चौधरी बीजेपी के लिए प्रचार कर रही हैं। तभी इस बीच सपना चौधरी ने लोगों से पूछा कि इस बार किसको विजयी बनाना है। इसके बाद लोगों ने जो जवाब दिया उससे अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने जवाब दिया केजरीवाल को। सपना चौधरी ने जब दोबार पूछा किसको विजयी बनाना है तो लोगों ने दोबारा जवाब दिया कि केजरीवाल को विजयी बनाना है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे है।














