न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर जिंदा है': धमाकेदार प्रमोशन की शुरूआत

सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित आदित्य चोपड़ा निर्मित 'टाइगर जिंदा है' का प्रमोशन शुरू हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Dec 2017 9:05:22

'टाइगर जिंदा है': धमाकेदार प्रमोशन की शुरूआत

सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित आदित्य चोपड़ा निर्मित 'टाइगर जिंदा है' का प्रमोशन शुरू हो चुका है। आगामी ईद रेमो डिसूजा की 'रेस-3' में नजर आने वाले सलमान खान ने उनके रियलिटी डांस शो डांस चैम्पियन से अपनी फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया। शनिवार 9 दिसम्बर की रात को प्रसारित हुए इस शो के एपिसोड में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। सलमान खान और कैटरीना कैफ की उपस्थिति से इस शो को देखने वालों की तादाद में खासा इजाफा किया। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो की टीआरपी में जरूर इजाफा हुआ होगा इसमें कोई शक नहीं है। रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में भी सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर जिंदा है' का प्रमोशन करते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि सलमान खान की यह फिल्म वर्ष 2012 में आई कबीर खान निर्देशित 'एक था टाइगर' का सीक्वल है, जिसकी शुरूआत वहीं से होती है, जहाँ पर 'एक था टाइगर' का अन्त हुआ था। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि इस फिल्म के प्रदर्शन से वह एक बार फिर से गुलजार हो जाएगी और ज्यादा नहीं तो कम से कम 400 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त करेगी।

इस फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं। सिनेमाघरों को अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आगामी15 दिसम्बर से इस फिल्म की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। दर्शकों खासकर युवाओं में इस फिल्म को लेकर दीवानगी बढ़ती जा रही है। अब देखने वाली बात यह है कि 15 दिसम्बर के दिन ऑनलाइन एडवांस बुकिंग शुरू होने पर 22 दिसम्बर के लिए कितने प्रतिशत सीटें बुक होती हैं। यदि यह आँकड़ा 60-70 प्रतिशत रहा तो निश्चित रूप से यह फिल्म प्रथम तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर