निर्भया गैंगरेप के करीब 7 साल बाद निर्भया के 4 गुनहगारों को आज शुक्रवार सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई है। तमाम कानूनी दांवपेच के बाद भी निर्भया के दोषियों को फांसी टालने में कामयाबी नहीं मिली। निर्भया के दोषियों को आखिरकार फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया गया है। दोषियों के फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी। निर्भया के 4 गुनहगारों को फांसी के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। बॉलीवुड ने भी देश की बेटी को इंसाफ दिलाने में बड़ी भूमिका अदा की है। निर्भया आंदोलन के समय कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। अब निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिकिर्या सामने रखी है
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर निर्भया की मां आशा देवी की तारीफ की है। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया है। वो ट्वीट करती हैं- मां के धैर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया है। आखिरकार न्याय हुआ।
A Mother’s resilience 🙏 Asha Devi sees it through!! Finally some justice!! #Nirbhaya Dugga Dugga 🙏
— sushmita sen (@thesushmitasen) March 20, 2020
एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- निभर्या के माता पिता, उनके दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। समय जरूर लगा लेकिन न्याय हुआ है।
#JusticeForNirbhaya My thoughts and prayers are with the parents, friends & loved ones of Nirbhaya. The wait has been long but the justice has been served.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) March 20, 2020














