दिलचस्‍प किस्से : रामायण में मिला 'हनुमान' का किरदार तो दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज खाना

By: Pinki Wed, 15 Apr 2020 10:29:48

दिलचस्‍प किस्से : रामायण में मिला 'हनुमान' का किरदार तो दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज खाना

रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर से टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा हैं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में दर्शकों को फिर से ये शो देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि आज भी रामायण को बाकी टीवी शोज से ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। रामायण में सबसे बड़ा रोल भगवान हनुमान का एक्टर और रेसलर रहे दारा सिंह ने निभाया था। दारा सिंह को जब रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार मिला तो उन्‍होंने नॉन वेज छोड़ द‍िया था। यह उनकी महानता थी कि वह अपने किरदार में जीते थे। वह उसमें पूरी तरह उतर जाते थे। इस बात का खुलासा दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने किया है। विंदु दारा सिंह ने वेबसाइट से बातचीत में कहा कि रामायण में हनुमान का रोल मिलने के बाद नॉन वेज खाना भी त्‍याग दिया था। इस रोल के बाद दारा सिंह की जिंदगी में काफी बदलाव हुए थे।

रामानंद सागर की रामायण के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया गया था। उन्होंने अपने किरदार को शो में बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी खूब पसंद की गई। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था। दारा सिंह ने रामायण के अलावा फिल्म बजरंगी(1976) में भी हनुमान का रोल निभाया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com