साउथ सुपस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'काला' आखिर कार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो ही गई। इस फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे से शुरू हो गया है। शो की रिलीज से पहले फैंस ने रजनीकांत के पोस्टर को दूध से नहलाया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। रजनीकांत की दीवानगी फैंस में इस कदर है कि उनकी फिल्म रिलाज से पहले दूध से नहलाकर उनका स्वागत किया जाता है। काला की रिलीज का जश्न फैंस थियेटर के बाहर आतिशबाजी जलाकर मना रहे हैं। देशभर में रजनीफैंस का अपने 'थलाइवा' के लिए क्रेज देखने को मिल रहा है। खबरे आ रही है कि सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं ऐसे में आप इस बात का कयास लगा सकते हैं कि रजनीकांत की फिल्मों के लिए लोगों की दीवानगी किस हद तक है।
तमिल के अलावा तेलगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज
इस फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। रजनीकांत की 'काला' फिल्म तमिल के अलावा तेलगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखने के लिए लोगों ने काफी समय पहले एडवांस बुकिंग करा ली थी।
जैसे ही फिल्म का पहला शो खत्म हुआ रजनीकांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
#OneWordReview...#Kaala: BLOCKBUSTER.
— மிக்ஸரிசம் 🙄 (@Mixtu
This one’s a money spinner... 👍👍👍
Superstar superstar than #Kaala![]()
- एक यूजर ने लिखा -'काला ब्लॉकबस्टर फिल्म है।'
The celebrations has begun !! just listen to the screams !! #Kaala pic.twitter.com/3LBPPvFNPN
— Prashanth Rangaswamy (@itisprashanth) June 6, 2018














