न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PHOTOS : शशि कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंचीं बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां

गुरुवार को दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Dec 2017 11:25:03

PHOTOS : शशि कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंचीं बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां

अपने अंतिम दिनों में 2017 ने बॉलीवुड को झटका दे दिया। यह झटका किसी फिल्म के असफल होने का नहीं बल्कि हिन्दी सिने उद्योग के ख्यातनाम अभिनेता शशि कपूर के निधन का है। मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में 4 दिसम्बर की शाम बलबीर पृथ्वीराज कपूर, जिन्हें दुनिया शशि कपूर के नाम से जानती है, ने अपनी जिन्दगी की अंतिम सांसें ली। बतौर बाल कलाकार अपना फिल्म करियर शुरू करने वाले शशि कपूर ने हिन्दी अंग्रेजी फिल्मों में स्वयं को अभिनेता के साथ-साथ निर्माता निर्देशक के तौर पर स्थापित किया था। वर्ष 1941 से अपना करियर शुरू करने वाले शशि कपूर 1999 तक फिल्मों में सक्रिय रहे। 61 वर्ष की आयु में उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था।

पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे पुत्र शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को ब्रिटिश राज के दौरान कलकत्ता में हुआ था। उनके दो बड़े भाई राजकपूर और शम्मी कपूर थे। जेनिफर कपूर के पति शशि कपूर के दो पुत्र करण कपूर, कुणाल कपूर और एक पुत्री संजना कपूर हैं।

गुरुवार को दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमे बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। शशि कपूर की तस्वीर के आसपास मोमबत्तियां जलाई गईं और उनकी लोकप्रिय फिल्मों के दृश्यों को पर्दे पर दिखाया गया।

कपूर परिवार के सदस्यों सहित फिल्म इंडस्ट्री से उनके सहयोगी और दोस्त शामिल हुए, जिसमें वहीदा रहमान, सिमी ग्रेवाल, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरी और रेखा थीं। उनके परिवार से नीतू सिंह, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, राजीव कपूर, अरमान और आदर सहित कई अन्य भी थे।

रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर मां बबीता के साथ पहुंची, जबकि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर और शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी शामिल हुए।

समारोह में रानी मुखर्जी, सोहा अली खान, उनके पति कुणाल खेमू, रोहन सिप्पी, मिलन लुथरिया, चंकी पांडे, नंदिता दास, अहाना कुमार, आशुतोष गोवारिकर, किरण राव, अब्बास-मस्तान, सुनील शेट्टी, मधुर भंडारकर, अभिजीत जोशी, विधु विनोद चोपड़ा, रोनित रॉय, उदित नारायण, रमेश तोरानी, विपुल शाह, सोनाली कुलकर्णी, हंसल मेहता, जोया अख्तर और सुधीर मिश्रा जैसी कई दिग्गज हस्तियां उपस्थित हुईं।

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

सुनील शेट्टी

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

रेखा

रानी मुखर्जी

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

कुनाल खेमू, सोहा अली खान

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

प्रेम चोपड़ा

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

किरण राव

चंकी पांडे

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

जीतेंद्र, राकेश रोशन

shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news shashi kapoor,prayer,mumbai,bollywood,bollywood gossips,bollywood news,hindi news

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल