न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' फिल्म रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता: दीपिका

एक दशक पहले दीपिका पादुकोण ने जब बॉलीवुड में आगाज किया था तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन संजय लीला भंसाली की फिल्मों में हीरोइन बनेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Nov 2017 4:14:27

'पद्मावती' फिल्म रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता: दीपिका

एक दशक पहले दीपिका पादुकोण ने जब बॉलीवुड में आगाज किया था तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन संजय लीला भंसाली की फिल्मों में हीरोइन बनेंगी।

अब संजय लीला भंसाली के साथ की अपनी तीसरी फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभनेत्री को पूर भरोसा है कि फिल्म विवादों से उबर कर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी और मनोरंजन उद्योग के लिए एक 'बड़ी लड़ाई' जीतेगी। इस फिल्म में दीपिका राजपूतनी रानी पद्मावती की भूमिका में हैं।

दीपिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "एक महिला के रूप में मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने और कहानी को बताने पर गर्व है, जिसे बताए जाने की जरूरत है और इसे आज बताए जाने की जरूरत है।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कई नेताओं, संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। दीपिका को पूरा भरोसा है कि फिल्म अपनी तय तिथि एक दिसंबर को ही रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज के पहले मचे बवाल पर अभिनेत्री ने कहा, "यह भयावह है, यह बिल्कुल भयावह है। इससे हमें क्या मिला? और एक राष्ट्र के रूप में हम कहां पहुंच गए हैं? हम आगे बढ़ने के बदले पीछे हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी जवाबदेही सिर्फ सेंसरबोर्ड के प्रति है और मैं जनाती हूं और मेरा मानना है कि फिल्म को रिलीज होने से कुछ भी नहीं रोक सकता।" उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रतीक है कि यह सिर्फ 'पद्मावती' के बारे में नहीं है, बल्कि यह फिल्म उद्योग एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है।

deepika padukone,padmavati,shahid kapoor,ranveer singh,bollywood,bollywood gossips

फिल्म में दीपिका मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें एक ऐसा मौका मिला है, जो हर अभिनेत्री को करियर में नसीब नहीं हो पाता। उन्होंने कहा, "मैं इसका जश्न मनाती हूं।"

दिलचस्प बात यह है कि नवंबर का महीना दीपिका के 10 साल के फिल्मी करियर के लिए उल्लेखनीय है। उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' नौ नवंबर को रिलीज हुई थी और अभी चार साल पहले 15 नवंबर को संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फिल्म 'राम-लीला' रिलीज हुई थी।

अभिनेत्री ने कहा कि जब उन्होंने बॉलीवुड में 'ओम शांति ओम' से आगाज किया था और भंसाली की 'सांवरिया' रिलीज हुई थी तो वह सोचा करती थीं कि उन्होंने (भंसाली) उन्हें फिल्म में क्यों नहीं लिया।

दीपिका ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन भंसाली की हीरोइन बनूंगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह

NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा

जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत

जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला

पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान

'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई

'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड

चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड