न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पैडमैन' फिल्म उस चीज पर रोशनी डालेगी जो लंबे अर्से से अंधेरे में छिपी थी : ट्विंकल खन्ना

पैडमैन से फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री व लेखिका ट्विंकल खन्ना की यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Dec 2017 5:11:50

'पैडमैन' फिल्म उस चीज पर रोशनी डालेगी जो लंबे अर्से से अंधेरे में छिपी थी : ट्विंकल खन्ना

'पैडमैन' से फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री व लेखिका ट्विंकल खन्ना की यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है, जो भारत में कम कीमत की सैनिटरी नैपकिन निर्माण मशीन के अविष्कारक हैं। ट्विंकल का कहना है कि उन्हें आशा है कि फिल्म उस चीज पर रोशनी डालेगी जो लंबे अर्से से अंधेरे में छिपी थी।

ट्विंकल से जब दर्शकों को फिल्म से मिलने वाले संदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया, "अगर कुछ और नहीं तो कम से कम इतना उम्मीद कर रही हूं कि घरों के अंदर इस पर बातचीत होनी शुरू होगी।"

उन्होंने कहा, "यह अखबार में लिपटी अंधेरे में छिपी चीज पर आखिरकार रोशनी डालेगी, ताकि एक युवा लड़की अपने माता-पिता के पास जाकर कह सके कि उसे गोरेपन की क्रीम के बजाय सैनिटरी पैड चाहिए।"

आर बाल्कि निर्देशित 'पैडमैन' में अभिनेता अक्षय कुमार, मुरुगनाथम के किरदार में नजर आएंगे। राधिका आप्टे उनकी पत्नी बनी हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर भी फिल्म में विशेष भूमिका में नजर आएंगी।

ट्विंकल ने कहा, "अरुणाचलम मुरुगनाथम पर काल्पनिक कहानी लिखने के बाद मैंने इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि मुझे लगा कि यह एक महत्वपूर्ण कहानी है, जिसे भारतभर के घरों में दिखाए जाने की जरूरत है। सिनेमा सिर्फ एक ऐसा माध्यम है, जिसकी बड़े पैमाने पर पहुंच है।"

फिल्म की कहानी ट्विंकल की किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' की एक लघु कहानी पर आधारित है।

पहले ही किताब की 100,000 प्रतियां बिक चुकी हैं।

मासिक धर्म स्वच्छता मुद्दे पर बात करने को लेकर बीबीसी वल्र्ड में नजर आ चुकी ट्विंकल का कहना है कि जागरूकता, शिक्षा और सैनिटरी पैड तक पहुंच..ये ऐसी तीन चीजें हैं जो मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को खत्म करने में सहायक होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

केकेआर से भी सबक नहीं लिया एसआरएच ने, काव्या मारन का यह फैसला पड़ सकता है भारी
केकेआर से भी सबक नहीं लिया एसआरएच ने, काव्या मारन का यह फैसला पड़ सकता है भारी
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
‘तेल-गैस ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में होगा महाविनाश’, ईरान का अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश
‘तेल-गैस ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में होगा महाविनाश’, ईरान का अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
कौन हैं SRH की मालकिन काव्या मारन? पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद हुईं ट्रोल, 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
कौन हैं SRH की मालकिन काव्या मारन? पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद हुईं ट्रोल, 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी