न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC में बिग बी ने पूछा- क्या करिएगा जीती धनराशि का? कंटेस्टेंट का ये जवाब सुन हुए हैरान

बिग बी का भी रिवाज है कि वे हर कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि अगर आप यहां से धनराशि जीत कर जाते है तो क्या करिएगा? इसके बाद कंटेस्टेंट्स बड़े ही रोचक जवाब देते है जिनको सुनकर अमिताभ बच्चन भी चकित रह जाते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 9:42:01

KBC में बिग बी ने पूछा- क्या करिएगा जीती धनराशि का? कंटेस्टेंट का ये जवाब सुन हुए हैरान

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12 (Kaun Banega Crorepati 12)' में अब तक कई प्रतिभागी लाखों रुपए जीतकर जा चुके हैं। खेल के दौरान प्रतिभागी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से गुफ्तगू करते हैं और अपने विचार रखते हैं। बिग बी का भी रिवाज है कि वे हर कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि अगर आप यहां से धनराशि जीत कर जाते है तो क्या करिएगा? इसके बाद कंटेस्टेंट्स बड़े ही रोचक जवाब देते है जिनको सुनकर अमिताभ बच्चन भी चकित रह जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ सोमवार के एपिसोड में। सोमवार को केबीसी के एपिसोड में गुजरखेड़ा, मध्य प्रदेश के कौशलेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। अमिताभ बच्चन ने कौशलेंद्र सिंह तोमर से पूछा कि आप जो भी धनराशी यहां से जीत कर जाएंगे उसका क्या करेंगे तो उनका जवाब सुन खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।

अमिताभ बच्चन के सवाल का जवाब देते हुए कौशलेंद्र ने कहा कि वे इन पैसों से सबसे पहले तो अपनी पत्नी की प्लास्टिक सर्जरी कराएंगे। ये जवाब सुनते ही अमिताभ बच्चन चकित रह गए। उन्होंने इसका कारण पूछा तो कौशलेंद्र ने बताया कि 15 साल से वे एक ही चेहरा देख रहे हैं इसलिए वे प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपनी पत्नी का चेहरा बदलना चाहेंगे ताकि कुछ नयापन लगे। इसपर अमिताभ तुरंत कंटेस्टेंट की पत्नी से कहते हैं कि आप बेहद खूबसूरत हैं और ऐसा कभी भी मत कराइएगा क्योंकि प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद चेहरा एकदम खराब हो जाता है।

इसपर कौशलेंद्र की पत्नी हामी भरती हैं और कौशलेंद्र भी कहते हैं कि वे ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगे। वे केवल मजाक कर रहे थे। बता दें कि कौशलेंद्र सिंह तोमर की किस्मत ने ज्यादा लंबे वक्त तक उनका साथ नहीं दिया और उन्हें आंठवें प्रश्न पर ही खेल को क्विट करना पड़ा। वे 40 हजार रुपए ही जीत सके। बिग बी ने कैशलेंद्र से 80 हजार रुपए के लिए आंठवें प्रश्न पूछा जिसका जवाब वो नहीं दे सके। इसी वजह से उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला किला और वह 40 हजार लेकर ही घर गए। उन्होंने अपनी तीनों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था। आइए जानते हैं कि बिग बी ने उनसे आठवां सवाल क्या पूछाा था।

ये था आठवां सवाल :

’द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857’ नामक पुस्तक के लेखक इनमें से कौन थे?

A- विन्सटन चर्चिल

B- जवाहरलाल नेहरू

C- विनायक दामोदर सावरकर

D- रवींद्रनाथ टैगोर

इसका सही उत्तर है C- विनायक दामोदर सावरकर

आपको बता दें कि इस सवाल के जवाब में कैशलेंद्र सिंह तोमर के कंफ्यूज थे। इसके लिए उन्होंने 3 लाइफलाइन लीं मगर तीनों वेस्ट गईं। सही उत्तर पता न होने के कारण के कारण उन्होंने क्विट कर देना ही बेहतर समझा। क्विट करने के बाद कौशलेंद्र ने विन्सटन चर्चिल कहा था, जो कि गलत जवाब था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव